July 27, 2024
  • होम
  • Gourav Vallabh Exclusive Interview : गौरव वल्लभ बोले- केजरीवाल कलयुग का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी, नतीजे के बाद कांग्रेस होगी समाप्त

Gourav Vallabh Exclusive Interview : गौरव वल्लभ बोले- केजरीवाल कलयुग का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी, नतीजे के बाद कांग्रेस होगी समाप्त

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : April 11, 2024, 10:33 am IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने पार्टी को झटका देकर बीजेपी से रिश्ता जोड़ लिया। टीवी डिबेट्स में गौरव कांग्रेस की तरफ से ठोक कर स्पष्ट बोलने वाले नेताओं में से थे लेकिन अचानक से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया। इनख़बर ने उनसे कांग्रेस के अंदर के मौजूदा हालात, पार्टी के भविष्य, अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस छोड़ने के उनके निर्णय को लेकर बात की। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बीजेपी को लेकर भी बातें की है। पढ़िए उनका पूरा इंटरव्यू…

 

सवाल: जुलाई 2023 में आपका बयान था कि सत्य अकाट्य है, द्वेष इस पर हमला कर सकता है, BJP के वाशिंग मशीन से धुलकर लोग साफ़ हो जाते हैं। आज बीजेपी वाशिंग मशीन है या नहीं?

जवाब: बीजेपी वाशिंग मशीन नहीं है क्योंकि अगर होती तो मैं उसमें क्यों जाता। उसका सबसे बड़ा उदहारण तो मैं ही हूं। सत्य तो अकाट्य है वो आज भी अकाट्य है। सत्य अकाट्य है इसलिए तो मैंने वो चिट्ठी लिखी है। जब अडानी को सेबी ने क्लीन चीट दे दी तो आप बंद करो। जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार भगवान राम का मंदिर बन रहा है तो फिर उसमें जाने से किस बात का परहेज? मैं शिक्षक हूं जीवन में मैं आज तक पुलिस स्टेशन और कोर्ट के अंदर नहीं गया हूं। आज तक कभी कोई ED, CBI, इनकम टैक्स, पुलिस किसी तरह का कोई सिविल, क्रिमिनल, इकोनॉमिकल, फाइनेंसियल या किसी भी तरह का केस पेंडिंग नहीं है। इसलिए कहता हूं कि सत्य अकाट्य है।

सवाल: 4 अप्रैल 2024 को आपका बयान आया सनातन और राम से दूरी, वेल्थ क्रिएटर को मैं गाली नहीं दे सकता। यह बदलाव कैसे आया।

जवाब: मैं किसी भी धर्म को गाली स्वीकार नहीं कर सकता। पार्टी ने भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं जाने का निर्णय लिया। इसे एक इवेंट बताया गया। मैंने कहा तीन महीने इंतजार कर लेता हूं, उसके बाद चले जाना। तीन महीने हो गए फिर क्यों नहीं गए। जो पॉलिटिकल पार्टी भगवन राम से दूरी रखती हो। गाली-गलौज करती हो उसकी जगह पाकिस्तान में हो सकती है लेकिन भारत में नहीं।

Gourav Vallabh Exclusive Interview
Gourav Vallabh Exclusive Interview

सवाल: 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आपने कहा था बीजेपी में शामिल नहीं होंगे लेकिन अब…

जवाब: मैं तो आज भी अपने उसी उसूल पर लड़ रहा हूं। कांग्रेस अपना उसूल चेंज कर रही है। मैं तो आज भी वहीं बातें कर रहा हूं जो 2019 में करता था लेकिन कांग्रेस अपने उसूलों से भटकती जा रही है। मैं उस समय भी वहीं बातें कर रहा था जो आज कर रहा हूं। कांग्रेस उस समय मेरे बातों से थोड़ी- बहुत सहमत थी लेकिन आज वो बदल गई है। मेरी तीन डिजायरेबल कंडीशन जहां पूरी होगी मैं उसके साथ खड़ा रहूँगा। कांग्रेस मोदी जी को सुबह से शाम तक गाली देते खुद उस स्तिथि में है कि खुद के नीतियों के खिलाफ चली गई। 4 महीने से मैंने पार्टी से दूरी बना ली थी। मैंने साफ़ कर दिया था कि जब तक रामलला के दर्शन नहीं करोगे मैं आपके लिए किसी टीवी स्टूडियो के दर्शन नहीं करूँगा।

सवाल: ऐसी परिस्थिति कब आई जब लगा लोकतंत्र का पाया हिल रहा है?

जवाब: देखिये हमारा जो देश है न उसके लोकतंत्र और संविधान का पाया कोई नहीं हिला सकता। मैं किसी राजनीतिक दल के रूप में यह नहीं कह रहा हूं बल्कि हमारे देश का मिजाज ही यही है। जो लोग संविधान और लोकतंत्र खतरे में हैं, कह रहे हैं , उनकी पार्टी जरूर खतरे में है। 2024 के रिजल्ट के बाद कांग्रेस का अस्तित्व नहीं बचेगा। मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि नतीजे के बाद कांग्रेस का अस्तित्व खतरे में है।

Gourav Vallabh Exclusive Interview
Gourav Vallabh Exclusive Interview

सवाल: पीएम मोदी में आपको क्या दिखा? सिर्फ बीजेपी के प्रति ही क्यों अट्रैक्ट हुए?

जवाब: कोई व्यक्ति विकसित भारत की बात कर रहा है। 2047 तक देश को विकसित बनाने की गारंटी दे रहा है। देश को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी ले रहा है, इससे बड़ा अट्रैक्शन क्या हो सकता है। मैं पीएम मोदी के लिए एक लाइन बोलूंगा कि वो एक विजनरी व्यक्ति हैं जो बड़े सपने देखकर उसको पूरा करने का प्रयास करते हैं। 24 *7 जो सिर्फ भारत और भारत के लोगों के लिए सोचता है वो नरेंद्र मोदी है।

सवाल: बीजेपी पर विपक्ष के बड़े नेताओं को जेल में डालने का आरोप है। हाल में अरविंद केजरीवाल का केस चर्चा में है।

जवाब: मैं तो कह रहा हूं कि मैं वहीं खड़ा हूं कांग्रेस बदल गई है। पहले कांग्रेस कहती थी अरविंद केजरीवाल सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है। मैं तो आज भी कहा रहा हूं कि केजरीवाल इस वर्ष का नहीं, शताब्दी का नहीं बल्कि कलयुग का सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है। मैं अपनी बातों से चेंज नहीं हुआ हूं बल्कि कांग्रेस पार्टी बदल गई है। हाई कोर्ट ने भी ईडी के फेवर में फैसला सुनाया है। शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल ही प्राइमर फेस है।

Read Also: Gourav Vallabh Exclusive: कांग्रेस का अस्तित्व… बीजेपी में शामिल होने के बाद गौरव वल्लभ की बड़ी भविष्यवाणी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन