July 27, 2024
  • होम
  • Neha Murder Case: नेहा के पिता का पुलिस पर गंभीर आरोप, भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना

Neha Murder Case: नेहा के पिता का पुलिस पर गंभीर आरोप, भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना

  • WRITTEN BY: Sachin Kumar
  • LAST UPDATED : April 22, 2024, 11:13 am IST

नई दिल्लीः कर्नाटक के हुबली में 23 साल की नेहा हिरेमथ की हत्या पर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस बीच नेहा के पिता निरंजन हिरेमथ ने कर्नाटक पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि केस को डायवर्ट करने की कोशिश की जा रही है।

सीबीआई जांच कराने की आवाज उठी

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ ने इस लापरवाही के लिए मामले के प्रभारी पुलिस आयुक्त के तबादले की मांग की है। उन्होंने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो या सीबीआई से करवाने की मांग रखी है।

भाजपा कर्नाटक सरकार पर हमलावर

निरंजन हिरेमथ के आरोपों पर भाजपा ने कर्नाटक सरकार को निशाने पर लिया है। भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कर्नाटक सरकार पर हत्यारों पर नरम होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब सच उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कांग्रेस नेता ने मृतक नेहा हिरेमठ के पिता निरंजन हिरेमथ से मुलाकात नहीं की जिनकी फयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

जानें पूरा मामला

बता दें कि कर्नाटक के एक कॉलेज की छात्रा नेहा हिरेमथ की उसके पूर्व सहपाठी फयाज खोंडुनायक ने हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। भाजपा ने इसे लव जिहाद का मामला बताया है, जबकि कांग्रेस इस आरोप को नकार रही है। अब आरोपी फैयाज को मौत की सजा की मांग को लेकर पूरे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

ये भी पढ़ेः      NASA: चांद का कुछ हिस्सा कब्जाना चाहता है चीन, नासा प्रमुख बिल नेल्सन ने किया दावा  

RR vs MI: आज होगी राजस्थान और मुंबई की टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग-11

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन