July 27, 2024
  • होम
  • JEE Mains 2024: जेईई मेन परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर-की जारी, अब है रिजल्ट की बारी

JEE Mains 2024: जेईई मेन परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर-की जारी, अब है रिजल्ट की बारी

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : February 12, 2024, 4:58 pm IST

नई दिल्ली। एनटीए की तरफ से जेईई मेन्स 2024(JEE Mains 2024) परीक्षा की पहले सेशन की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। ऐसे में वे कैंडिडेट्स जो इस बार की परीक्षा में शामिल हुए थे वो आधिकारिक साइट jeemain.nta.ac.in. पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इस दौरान, कैंडिडेट्स से मिले ऑब्जेक्शंस पर विचार करने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 6 सवाल हटाए हैं।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक साइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए लिंक JEE Main Session 2024 Final Answer Key पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपको एक एक्सटर्नल वेबसाइट पर भेज दिया जाएगा।
  • यहां अपनी ईमेल आईडी, पासवर्ड, डीओबी और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर के लॉगिन कर लें।
  • अब आपको स्क्रीन पर आंसर-की दिखाई देगी।
  • यहां से आप इसे डाउनलोड कर के चेक कर सकते हैं। इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

ये भी किया गया जारी

बता दें कि एनटीए ने फाइनल आंसर-की(JEE Mains 2024) के साथ-साथ क्वैश्चन पेपर और रिस्पांस शीट भी अपलोड की है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी ने 6 क्वैश्चन हटा दिए हैं। अब इस आंसर-की के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं की जा सकती। अन्य लेटेस्ट अपडेट के प्राप्त करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

किसी भी वक्त आ सकता है रिजल्ट

गौरतलब है कि फाइनल आंसर-की और नतीजे एक साथ जारी किए जाने की बात कही जा रही थी। ऐसे में फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जिसके बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि अब परिणाम किसी भी समय घोषित हो सकते हैं। इसी लिए उम्मीदवार, रिजल्ट अपडेट के लिए वेबसाइट चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें- CUET PG आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए खुल गई विंडो, जानें कौन से विवरणों में हो सकता है बदलाव

ये भी पढ़ें- NEET परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, NTA ने किए बड़े बदलाव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन