July 27, 2024
  • होम
  • Malini Awasthi Birthday: लोक गायिका मालिनी अवस्थी का 57वां जन्मदिन, पद्म श्री से हैं सम्मानित

Malini Awasthi Birthday: लोक गायिका मालिनी अवस्थी का 57वां जन्मदिन, पद्म श्री से हैं सम्मानित

  • WRITTEN BY: Nidhi Kushwaha
  • LAST UPDATED : February 11, 2024, 7:11 pm IST

नई दिल्ली। देश की जानी-मानी लोक गायिका (Folk Singer) मालिनी अवस्थी (Malini Awasthi) आज अपना 57वां जन्मदिन (Malini Awasthi Birthday) मना रही हैं। मालिनी अवस्थी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यूपी से निकली उनकी दमदार और बुलंद आवाज पूरे देश में गूंजती हैं। वो एक ऐसी लोक गायिका हैं, जिनका कोई सानी नहीं है। मालिनी अवस्थी जब भी मंच पर आती हैं तो उनकी आवाज दर्शकों और श्रोताओं मंत्रमुग्ध कर देती है। वहीं अगर बात करें कजरी और ठुमरी की तो उनकी प्रस्तुति बेहद शानदार मानी जाती है। साल 2016 में भारत सरकार ने उन्हें संगीत और गायन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया।

गोल्ड मेडलिस्ट हैं मालिनी अवस्थी

बता दें कि मालिनी अवस्थी का जन्म 11 फरवरी 1967(Malini Awasthi Birthday) में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) में हुआ था। वो एक होनहार स्टूडेंट भी रहीं, उन्होंने नवाबों के शहर लखनऊ से शास्त्रीय संगीत (Hindustani Classical Music) में पोस्ट ग्रेजुएट किया। जहां वह गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। इसके बाद उन्होंने मध्यकालीन और आधुनिक भारतीय वास्तुकला में लखनऊ विश्वविद्यालय से एमए किया। इसमें उन्होंने आधुनिक इतिहास (Modern History with specialization) में गोल्ड मेडल हासिल किया। वो बनारस घराने की महान हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर पद्मा विभूषण विदुषी गिरिजा देवी की गंडाबंद स्टूडेंट रह चुकी हैं।

पर्सनल लाइफ

क्या आप जानते हैं कि मालिनी अवस्थी कि शादी एक IAS ऑफिसर से हुई थी? जी हां लाखों दिलों पर राज करने वाली मालिनी अवस्थी की शादी IAS ऑफिसर अवनीश कुमार अवस्थी से हुई, जो यूपी सरकार के प्रमुख सचिव के रूप में रिटायर हुए। मालिनी और अवनीश के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अद्वितीय और बेटी का नाम अनन्या है।

चुनाव के समय बनी थी ब्रांड एंबेसडर

जानकारी के लिए बता दें कि मालिनी अवस्थी ने अपने गायन के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव 2012 और 2014 के लोक सभा चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।

इन गानों से मिली लोकप्रियता

मालिनी अवस्थी अपनी दमदार और बुलंद आवाज के लिए देशभर में जानी जाती हैं। वो ठुमरी के गायन के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं। वहीं अगर बात करें बॉलीवुड फिल्मों की तो मालिनी अवस्थी ने साल 2015 की आई फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में सुंदर सुशील गाना गाया था। जिसे अनु मलिक ने म्यूजिक दिया था। उन्होंने ‘बम बम बोले’, ‘एजेंट विनोद’, ‘इश्क’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी गाना गाया है। मालिनी अवस्थी के सावन, हल्दी, हीर, सइयां मिले, बन्नो रे, होली खेले मसाने में, दिल मेरा मुफ्त का जैसे गाने आज भी उनके सुरों के गुलदस्ते की शान हैं।

ये भी पढ़ें- इस एक्टर को बॉलीवुड में नहीं मिली पहचान लेकिन बना भोजपुरी सिनेमा का पहला सुपरस्टार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन