सिर्फ पीने के लिए नहीं, इन चीजों में भी काम आती है कॉफी
Preeti-rajput
Mar 29, 2026
Mar 29, 2026
Preeti-rajput
एक कप कॉफी आलस को दूर कर आपको रिफ्रेश कर देती है. आजकल कॉफी के शौकीन लोगों की कमी नहीं है.
कॉफी पाउडर बालों को नेचुरल लाइन कलर के साथ शाइनी भी बनाने में मदद करता है. इसे आप मेहंदी में मिलाकर बालों में लगा सकते हैं.
अगर फ्रिज में अजीब से बदबू आ रही है, तो आप एक छोटी कटोरी में सूखा कॉफी पाउडर डालकर फ्रिज में रख सकते हैं.
अगर आप मशीन से कॉफी बनाते हैं, तो फिर कॉफी पाउडर को फेंकने की बजाए आप गार्डन में इस्तेमाल कर सकते हैं. ये कीटों को दूर रखेगा.
आप फर्नीचर की मरम्मत में भी कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, अगर दरार दिखे तो ग्लू में कॉफी पाउडर मिलाकर उस जगह को फिल कर दें.
स्किन के लिए कॉफी फायदेमंद होती है. इसे आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल में मिलाकर स्क्रब कर सकते हैं.
गर्मियों में अक्सर लोगों के घरों में चीटियां काफी आ जाती है. आप उन्हें भगाने के लिए कॉफी पाउडर की लाइन बना सकते हैं. इससे गंद और चींटियां दूर भागती हैं.