Trump भारत के साथ करेगें ऐसा ट्रेड डील, जिसे सुन पाकिस्तान के उड़ेगे तोते
Jun 26, 2025
Jun 26, 2025
Trump भारत के साथ करेगें ऐसा ट्रेड डील, जिसे सुन पाकिस्तान के उड़ेगे तोते
क्या भारत और अमेरिका के बीच कोई बहुत बड़ा व्यापार सौदा होने जा रहा है ?
इस बात की चर्चा तब शुरू हुई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिग ब्यूटीफुल कार्यक्रम में बोलते हुए भारत और अमेरिका के बीच बहुत बड़ी ट्रेड डील की बात की।
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस संकेत के बाद से हर तरफ भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की बात की जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 27 जून को कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक समझौता किया है।
चीन के साथ डील होने की बात कहने के बाद ट्रंप ने संकेत दिया कि जल्द ही भारत के साथ एक “बहुत बड़ी” डील होगी।
ट्रंप ने आगे कहा,भारत के साथ हमारा एक सौदा होने वाला है। यह बहुत बड़ा सौदा है।
जहां हम भारत के लिए दरवाजे खोलने जा रहे हैं, वहीं चीन सौदे में हम चीन के लिए दरवाजे खोलने की शुरुआत कर रहे हैं।