शराब पीने से ही नही इन 3 चीजों को खाकर खराब हो रहा लिवर
Jul 18, 2025
Jul 18, 2025
शराब पीने से ही नही इन 3 चीजों को खाकर खराब हो रहा लिवर
लिवर हमारे शरीर के उन अंगों में से एक है जो हमें स्वस्थ रखने के लिए बहुत काम करता है।
लिवर शरीर के कई कार्यों के लिए ज़िम्मेदार होता है, जिसमें भोजन पचाना, उसमें से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करना, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखना शामिल है।
लेकिन जाने-अनजाने में हम लिवर के स्वास्थ्य को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे लिवर को बहुत नुकसान पहुँचता है।
दरअसल, शराब के अलावा भी कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो लिवर को नुकसान पहुँचाती हैं। यहाँ हम आपको उन तीन चीज़ों के बारे में बता रहे हैं।
खासकर उन लोगों में जिन्हें टाइप 2 डायबिटीज़ या मोटापे की समस्या है। फ़ास्ट फ़ूड में संतृप्त वसा, अतिरिक्त चीनी और ऐसे तत्व होते हैं जो मेटाबॉलिज़्म पर बुरा असर डालते हैं।
इसी तरह, हैम, बेकन, हॉट डॉग और सॉसेज जैसी चीज़ों में पाया जाने वाला प्रोसेस्ड मीट भी लिवर के लिए खतरनाक है।
लंबे समय तक ज़्यादा मात्रा में रिफाइंड शुगर यानी सफेद चीनी का सेवन करने से लिवर में फैट जमा हो जाता है, जिससे लिवर को नुकसान पहुँचता है।