सूर्य ग्रहण के बारे में नहीं जानते होंगे ये बात, जानें चौंकाने वाले तथ्य
Preeti-rajput
Feb 16, 2026
Feb 16, 2026
Preeti-rajput
पूर्ण सूर्य ग्रहण पृथ्वी पर हर 18 महीने में होता है, लेकिन किसी विशेष स्थान से इसे देख पाना काफी मुश्किल होता है.
सूर्य ग्रहण की अवधि इस पर निर्भर करती है कि चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर कितनी तेज पड़ रही है. यह गति करीब 1700KM से अधिक होती है. इस कारण यह 7 मिनट से कम ही होता है.
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सोलर कोरोना चमकता हुआ नजर आता है. यह नजारा अद्भुत और दुर्लभ माना जाता है.
पूर्ण सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से नहीं देखना चाहिए. क्योंकि सूर्य की हानिकारक किरणें आंखों की रेटिना पर बुरा प्रभाव डालती है.
सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पूरी तरह से ढक लेता है. साथ ही पृथ्वी पर उसकी छाया पड़ती है. हालांकि, यह असर केवल उसी क्षेत्र में महसूस होता है.