Inkhabar Hindi News

गर्मियों में ये टिप्स आपके चेहरे को बनाएंगी चमकदार

सर्दियों में त्वचा रुखी हो जाती है, वहीं गर्मी में उमस और पसीने की वजह से पिंपल, डलनेस और टैनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

 गर्मी में त्वचा

गर्मियों में धूप बहुत तेज होती है. इसलिए सनस्क्रीन (SPF 30 या 50+) को बिल्कुल भी छोड़ें नहीं। हर 2–3 घंटे में इसे दोबारा लगाना जरूरी है.

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

गर्मी में पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा पर गंदगी जम जाती है. इसलिए दिन में दो बार फेस क्लीनिंग करें और इसके बाद गुलाब जल स्प्रे लगाएं.

दिन में 2 बार क्लींजिंग करें

गर्मियों में कई लोग मॉइस्चराइजर नहीं लगाते, सोचते हैं कि त्वचा रुखी नहीं है. लेकिन हर मौसम में त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी है.

मॉइस्चराइजर लगाएं

बाहरी मॉइस्चराइजिंग के साथ-साथ अंदर से हाइड्रेट रहना भी जरूरी है. इसके लिए पर्याप्त पानी, नींबू पानी, नारियल पानी या छाछ पिएं. ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद है.

पर्याप्त पानी पिएं

अगर आप चाहते हैं कि त्वचा गर्मियों में भी चमकदार बनी रहे, तो रात में रोजाना विटामिन सी सीरम लगाएं. लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.

विटामिन सी का सीरम

Read More