यहां होली पर नहीं उड़ता गुलाल! भारत की ये जगहें मनाती हैं सन्नाटे का त्यौहार
Heena-khan
Feb 26, 2026
Feb 26, 2026
Heena-khan
होली पर्व एक ऐसा पर्व है जो हिंदू धर्म में काफी धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन कई जगह ऐसी हैं जहां होली वाले सिन सन्नाटा पसरा रहता है.
होली पर्व
इसके पीछे बेहद ही अजीबो-गरीब वजहें छिपी हुई हैं. आइए जानते है उन जगहों के बारे में, जहां नहीं मनाते होली?
होली पर्व
हरियाणा के दशहरेपुर गांव में 300 साल से होली नहीं मनाई गई. एक बार एक साधु गांव में आए थे और गांववालों ने उनकी बेइज्जती की, जिसके बाद साधु ने उन्हें होली न मनाने का श्राप दिया
हरियाणा के दशहरेपुर गांव
उत्तराखंड के खुरजान और क्विली में भी 150 वर्षों से होली नहीं मनाई गई. यहां के लोगों का कहना है कि इन गांवों की कुल देवी त्रिपुर सुंदरी को शोर नहीं बल्कि शांति पसंद है
उत्तराखंड
झारखंड के दुर्गापुर में होली मनाना वर्जित है. स्थानीय लोगों की मानें तो होली के दिन ही दुर्गापुर के राजा दुर्गा प्रसाद की हत्या रामगढ़ के राजा ने की थी.
झारखंड
गुजरात के रामसन गांव में करीब 200 वर्ष पहले होलिका दहन के दिन आग लग गई थी जिससे कई घर राख हो गए और तभी से यहां होली नहीं मनाई जाती.