✕
शाम की चाय के साथ मिनटों में बनाएं टेस्टी प्याज ब्रेड पकौड़े, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी!
Karishma-upadhyay
Nov 28, 2025
Nov 28, 2025
Karishma-upadhyay
शाम की चाय के साथ मिनटों में बनाएं टेस्टी प्याज ब्रेड पकौड़े, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी!
क्या आपको भी शाम की चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद है, तो आइए आज हम आपको प्याज ब्रेड पकौड़े बनाने की सबसे आसान रेसिपी बताते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए ब्रेड स्लाइस, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला.
साथ ही आपको नमक, तेल, बेसन, चावल का आटा, प्याज, हल्दी, अजवाइन और पानी भी चाहिए.
प्याज ब्रेड पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के स्लाइस, हरी मिर्च, नमक, चाट मसाला और धनिया को एक बाउल में डालें.
अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें और ब्रेड स्लाइस को तिरछा काट कर दो हिस्सों में कर लें.
फिर हर ब्रेड के टुकड़े पर तैयार प्याज वाली फिलिंग को बराबर फैलाकर दबा दें और एक बाउल में बेसन, चावल का आटा और लाल मिर्च पाउडर डालें.
अब इसमें हल्दी, अजवाइन, नमक और पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें और ब्रेड के टुकड़े को जोड़कर बेसन के बैटर में अच्छे से डुबोएं.
फिर कढ़ाई में तेल गर्म करके ब्रेड पकोड़ों को एक-एक करके उसमें डालें और दोनों साइड से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन होने तक तलें.
लीजिए तैयार है आपकी टेस्टी और गरमागरम प्याज ब्रेड पकौड़े, अब इसे हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
Read More
क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा किला कौन सा है?
म्यूचुअल फंड बेचे बिना मिलेगा लोन, जानें आसान तरीका
रूसी से भर गया है पूरा सिर? घर पर ट्राई करें ये आसान उपाय
शकीरा की सिजलिंग तस्वीरे देख आप भी हो जाएंगे दीवाने