✕
होली के जिद्दी रंग कैसे हटाएं? अपनाएं ये आसान उपाय
Ranjana-sharma
Feb 26, 2026
Feb 26, 2026
Ranjana-sharma
होली के गहरे और पक्के रंग त्वचा पर जम जाते हैं। अगर सही तरीके से सफाई न की जाए तो स्किन रूखी और डैमेज हो सकती है।
होली के बाद स्किन की खास देखभाल जरूरी
बेसन में दही या दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और रंग लगी जगह पर लगाएं. सूखने के बाद हल्के हाथ से रगड़ते हुए धो लें.
बेसन और दही का पैक
रंग हटाने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें. एलोवेरा जेल लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और जलन कम होती है.
एलोवेरा और मॉइस्चराइजर जरूरी
मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और रंग लगी जगह पर लगाएं.सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. यह स्किन को ठंडक देता है.
मुल्तानी मिट्टी
का करें इस्तेमाल
नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं. शहद के साथ मिलाकर हल्के हाथ से लगाएं. 5–10 मिनट बाद धो लें.
नींबू और शहद का मिश्रण
कच्चे दूध में रुई डुबोकर रंग लगी त्वचा पर लगाएं. दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को साफ करने में मदद करता है और रंग को धीरे-धीरे हल्का करता है.
दूध से करें सफाई
Read More
होली के जिद्दी रंग कैसे हटाएं? अपनाएं ये आसान उपाय
होली पर बनाएं रॉयल केसर-बादाम शरबत, मेहमान भी हो जाएंगे खुश
यहां होली पर नहीं उड़ता गुलाल! भारत की ये जगहें मनाती हैं सन्नाटे का त्यौहार
गुरुग्राम में कभी बहा करती थी ये नदी, जानें नाम