Inkhabar Hindi News

कद्दू के बीज खाने के अनोखे फायदे

कद्दू के बीज फाइटोएस्ट्रोजन से भरपूर होने के कारण ये हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करता है और PMS के लक्षणों जैसे मूड स्विंग को कम करने में सहायक होता है.

40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में मेनोपॉज के दौरान होने वाले हॉट फ्लैश और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है.

इसमें मौजूद पर्याप्त आयरन महिलाओं में एनीमिया और बार-बार होने वाली थकान को कम करके एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक होता है.

जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने और अंडों (एग्स) की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद करती है.

मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा हड्डियों की मजबूती और डेंसिटी बढ़ाती है, जिससे उम्र के साथ हड्डियों के कमजोर होने का खतरा कम होता है.

ये ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को रिलैक्स करने और रात में बेहतर नींद लेने में मदद करता है.

जिंक और विटामिन E की मौजूदगी बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देती है और त्वचा को स्वस्थ व चमकदार बनाए रखने में मदद करती है.

Read More