Inkhabar Hindi News

गर्मियों में फिट रहना है? डाइट में शामिल करें ये हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में भरपूर फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और पाचन को दुरुस्त बनाते हैं.

क्यों जरूरी हैं हरी सब्जियां?

लौकी गर्मियों के लिए बेस्ट है. यह शरीर को ठंडक देती है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद करती है.

वजन कंट्रोल करती है लौकी

पालक में आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यह शरीर को ताकत देता है और खून की कमी को दूर करता है.

खून की कमी को दूर करता है पालक

भिंडी फाइबर से भरपूर होती है. यह पाचन को बेहतर बनाती है और शरीर को एनर्जी देती है.

भिंडी फाइबर से भरपूर

परवल शरीर को ठंडा रखता है और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. यह गर्मियों में बेहद फायदेमंद होता है.

परवल शरीर को ठंडा रखता  है

इन सब्जियों को हल्का पकाकर या कम मसाले में बनाकर खाएं. इससे पोषण भी मिलेगा और शरीर भी फिट रहेगा.

कैसे करें सेवन?

Read More