Inkhabar Hindi News

क्या रोज़ाना लौकी का जूस पीने से वजन होता है कंट्रोल?

लौकी का जूस आजकल वजन कम करने वालों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. यह हल्का और पचने में आसान होता है.

लौकी का जूस

लौकी में कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती.

कम कैलोरी, ज्यादा फायदा

इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होने से शरीर हाइड्रेट रहता है और थकान भी कम महसूस होती है.

शरीर को रखे हाइड्रेट

लौकी का जूस शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है.

डिटॉक्स में सहायक

सुबह खाली पेट ताजा लौकी का जूस पीना सबसे फायदेमंद माना जाता है. ध्यान रखें कि जूस हमेशा ताजा ही बनाकर पिएं.

कब और कैसे पिएं?

कड़वी लौकी का जूस कभी न पिएं, यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. किसी भी नई डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

सावधानी भी जरूरी

Read More