Inkhabar Hindi News

अपनी शाम को बनाएं खास, इन 8 बीच पर देखें सबसे खूबसूरत सनसेट

अंडमान निकोबार में स्थित राधानगर बीच पर सनसेट का खूबसूरत नजारा आप देख सकते हैं.

केरल के वर्कला बीच का सनसेट बेहद खास माना जाता है. यहां लोग क्लिफ से यह खूबसूरत नजारा देख सकते हैं.

गोवा के पालोलेम बीच का सनसेट भी देखने लायक है. यहां का नजारा एक बार जो देखें वह उसे भूल नहीं सकता है.

तमिलनाडु का कन्याकुमारी बीच बेहद खास है. क्योंकि यहां तीन समुद्र मिलते हैं. जिनमें अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर शामिल है.

कर्नाटक का ओम बीच और कुडल बीच बेहद खूबसूरत माना जाता है. गोकर्ण का यह बीच बेहद शांत है. यहां सनसेट का माहौल बहुत शांत होता है.

उड़ीसा के पुरी में बीच पर भी सनसेट के समय काफी हलचल देखने को मिलती है. शाम के समय यहां बच्चे खेलते हैं और बीच पर लोग घूमते हैं.

महाराष्ट्र के तारकर्ली बीच को भी बेहद खूबसूरत माना जाता है. यहां काफी शांति मिलती है. आप यहां आराम से रिलेक्स कर सकते हैं.

तमिलनाडु का मरीना बीच सनसेट अलग एक्सपीरियंस देता है. जो सनसेट को काफी खास बना देता है.

Read More