July 27, 2024
  • होम
  • ऐसी विदाई नहीं देखी होगी, दुल्हन ने पहना लाल जोड़ा और रचाई मेहंदी फिर…

ऐसी विदाई नहीं देखी होगी, दुल्हन ने पहना लाल जोड़ा और रचाई मेहंदी फिर…

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : March 16, 2023, 10:45 pm IST

मेरठ: हर दुल्हन का सपना होता है कि उसकी शादी बिल्कुल अलग तरीके से हो, ताकि उसका दूल्हा और शादी में शामिल होने वाले सभी लोग उसे जीवन भर याद रखें। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक दुल्हन का कुछ ऐसा ही सपना था, लेकिन उसका सपना सपना ही बनकर रह गया। उसने जिस तरह अलविदा कहा उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

इस मंगेतर की विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल जिस दिन लड़की की शादी होने वाली थी उसी दिन उसकी जान चली गई। इसके बाद परिजनों ने उसे दुल्‍हन की तरह विदा करने का ही फैसला किया। आइए आपको पूरा मामला तफ्सील से बताते हैं:

 

 लाल जोड़े में हुई मौत

आपको बता दें, यह मामला अमरोहा का बताया जा रहा है। यहाँ पर युवती की शादी तय की गई थी और उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी और उसकी बारात आने वाली थी। उसी दिन एकाएक युवती की किस्मत और जान दोनों ने ही उसका साथ छोड़ दिया। इसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक लड़की के ससुराल में बारात की तैयारियाँ जोर शोर से चल रही थी, जबकि युवती खुद 10 दिनों से बीमार चल रही थी। युवती की शादी 15 मार्च को शादी होनी थी।

 

शादी के दिन किस्मत छोड़ा साथ

 

आखिरकार, किस्मत का लिखा कहाँ मिट सकता है। ऐसा ही इस युवती के साथ हुआ। हाथों में मेहंदी लगाने वाली दुल्हन की मौत हो गई है। मौत के बाद दुल्हन ने आखिरी बार लाल जोड़े में अंतिम विदाई दी गई। जिस घर में थोड़ी देर पहले खुशी का माहौल रहता था वह मातम में बदल गया है। जिस घर में दुल्हन को डोली में बिठाकर विदा होना था, वहाँ से उसकी अर्थी निकल गई। लड़की के परिजनों ने उसे दुल्हन की तरह सजाकर उसका अंतिम संस्कार किया।

 

 

बारात के 5 दिन पहले आया बुखार

 

मिली जानकरी के अनुसार, अमरोहा के हसनपुर गाँव में रहने वाले किसान चाँद किरण की 20 वर्षीय बेटी कविता की बारात 15 मार्च को आने वाली थी। बारात के 5 दिन पहले लड़की को बुखार आया था और जिस दिन बारात आने वाली थी उसी दिन दुल्हन कविता ने अस्पताल में आखिर साँस ली। कविता की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। घर की खुशी मातम में बदल गई।

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन