July 27, 2024
  • होम
  • 2 लड़कों का एक ही लड़की पर आया दिल, बारी-बारी मिलकर भरी माँग

2 लड़कों का एक ही लड़की पर आया दिल, बारी-बारी मिलकर भरी माँग

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : March 14, 2023, 4:09 pm IST

नई दिल्ली: शादियों का सीजन इन दिनों जारी है। भारत में विवाह को दो परिवारों का अटूट मिलन माना जाता है। अगर बात करें हिंदू मैरिज लॉ की तो यहाँ एक ही शादी को मान्यता दी गई है। लेकिन इस वक़्त सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद इस वीडियो के लोगों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है। दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में हम देख रहे हैं कि दो लड़के एक ही लड़की से शादी कर रहे हैं। लड़कों ने बारी-बारी से लड़की की माँग में सिंदूर भी भरा।

मिल-बाँट कर पहनाया मंगलसूत्र

आपको बता दें, दोनों लड़कों को एक ही लड़की से प्यार हो गया और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने युवती को बीच में बिठाया। इसके बाद एक ही डिब्बे से सिंदूर निकाल कर बारी-बारी लड़की की माँग भर दी। बता दें, दोनों यहीं नहीं रुके। दोनों ने मिल-जुल कर लड़की के गले में मंगलसूत्र भी पफना दिया। लड़की भी इस शादी से खुश थी। लोगों ने इस वीडियो को सबसे अच्छा उदाहरण बताया है कि शेयर करना सपोर्टिव है।

स्कूल से ही थे दोनों ब्वॉयफ्रेंड

आपको बता दें, वीडियो बनाने वाले ने शादी के बाद दोनों का इंटरव्यू भी लिया। जब लड़की से पूछा गया कि प्यार कब हुआ तो उसने गजब का जवाब दिया। पता चला कि लड़की दोनों लड़कों के साथ स्कूल के दिनों से ही अफेयर में थी। तीनों एक साथ रिलेशनशिप में थे और अब इस रिश्ते को शादी के बंधन में बांध चुके हैं।

 

वीडियो हुआ तेज़ी से वायरल

 

आपको बता दें, इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इसे लेकर लोगों ने तरह-तरह के फनी कमेंट्स किए हैं। एक लड़की ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि यहाँ हमे कोई एक लड़का नहीं मिल रहा है। दीदी के दो पति हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा कि इस प्यार को क्या नाम दूँ? हालाँकि, एक बात आपको और बता दें, इनख़बर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है कि इस तरह की वीडियो और कंटेंट खास्तुअर से वायरल होने के लिए बनाई गई हो। और अब जब वीडियो वायरल हो रहा है हम इसे इनख़बर के पाठकों को दिखा रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें :

 

Delhi Excise Case: बीजेपी बोली- ‘अरविंद केजरीवाल का अहंकार टूटेगा, AAP के पास सवालों का नहीं है जवाब’

मनीष सिसोदिया का दावा! बीजेपी ने मेरे खिलाफ सभी सीबीआई, ईडी मामलों को बंद करने की रखी पेशकश

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन