July 27, 2024
  • होम
  • राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू को जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस ने दिया समर्थन, मजबूत हुई राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी

राष्ट्रपति चुनाव: द्रौपदी मुर्मू को जगन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस ने दिया समर्थन, मजबूत हुई राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : June 24, 2022, 10:40 am IST

राष्ट्रपति चुनाव:

नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। सत्ताधारी गठबंधन एनडीए और विपक्षी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा और एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व राज्यपाल और ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। एनडीए द्वारा प्रत्याशी घोषित करने के बाद सबसे पहले ओडिशा की सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल ने एनडीए की उम्मीदवार को समर्थन दिया। इसके बाद अब द्रौपदी मुर्मू को आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने समर्थन देने की बात कही है।

जगन मोहन रेड्डी ने दिया समर्थन

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन दिया है। ये जानकारी गुरुवार देर रात आंध्र प्रदेश सीएम कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है। बता दें कि 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ अब एनडीए की द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी अब वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के बाद और ज्यादा मजबूत हो गई है।

सीएम जगन नामांकन में शामिल हो सकते है

बता दें कि आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस द्वारा एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के बाद अब बताया जा रहा है कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी आज द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में भी शामिल हो सकते हैं।

नवीन पटनायक का भी मिला समर्थन

गौरतलब है कि बीजू जनता दल अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू को वोट दें। जानकारी के मुताबिक फिलहाल पटनायक इटली की यात्रा पर गए है। उन्होंने मुर्मू को ओडिशा की बेटी बताते हुए लोगों से उनका समर्थन करने की अपील की है।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन