July 27, 2024
  • होम
  • गुजरात चुनाव: कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी बोले- ‘अगर AAP नहीं होती तो हम बीजेपी को हरा देते’

गुजरात चुनाव: कांग्रेस की हार पर राहुल गांधी बोले- ‘अगर AAP नहीं होती तो हम बीजेपी को हरा देते’

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 17, 2022, 10:48 am IST

गांधीनगर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने गुजरात चुनाव में पार्टी की हार पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी चुनाव नहीं लड़ती तो कांग्रेस बीजेपी को हरा देती। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे किए। पदयात्रा इस वक्त राजस्थान में चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी ने सीएम अशोक गहलोत के साथ जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

AAP का इस्तेमाल किया गया

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर आम आदमी पार्टी को प्रॉक्सी के रूप में नहीं रखा गया होता और उसका इस्तेमाल कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए नहीं किया गया होता तो शायद हम गुजरात में बीजेपी को हरा देते। गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 156 सीटें जीतकर इतिहास रचा। कांग्रेस को चुनाव में सिर्फ 17 सीटें, वहीं आप को 5 सीटें मिली।

हिमाचल में हमने उन्हें हरा दिया

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने अपनी पूरी सांगठनिक क्षमता का इस्तेमाल किया, लेकिन हमने उन्हें हरा दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही हम गुजरात में भी भारतीय जनता पार्टी को हरा देते अगर आम आदमी पार्टी का इस्तेमाल कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए नहीं किया गया होता।

देश में नफरत फैला रही बीजेपी

वायनाड सांसद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा करते हुए कहा कि बीजेपी देश में नफरत फैला रही है। लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिलेगी और भाईचारा-प्यार कायम रहेगा। राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने बीजेपी को देश में भाईचारे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी गहराई से जान जाएगी कि वह कौन है और किसके लिए खड़ी है, वह हर चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन