July 27, 2024
  • होम
  • श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड! झारखंड में दिलदार ने पत्नी को 12 टुकड़ों में काटा

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड! झारखंड में दिलदार ने पत्नी को 12 टुकड़ों में काटा

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 18, 2022, 1:50 pm IST

रांची। देश की राजधानी दिल्ली में हुए श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड जैसा दिल दहला देने वाला एक मामला झारखंड के साहिबगंज से सामने आया है। जहां पर जिले के बोरियों में दिलदार असांरी नामक एक शख्स ने अपनी 22 साल की आदिवासी पत्नी को 12 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि उसने इलेक्ट्रिक कटर से इस खूनी वारदात को अंजाम दिया है। दोनों करीब दो साल से एक साथ रह रहे थे।

12 टुकड़े बरामद, गर्दन अभी नहीं मिली

बोरियो पुलिस ने बताया है कि महिला के शव को शनिवार देर शाम संथाली मोमिन टोला के एक कच्चे घर और उसके नजदीक से बरामद किया गया है। अब तक शव के 12 से ज्यादा टुकड़े बरामद किए जा चुके हैं, हालांकि मृतका की गर्दन अभी बरामद नहीं हुई है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान बोरियो इलाके के गोंडा पहाड़ की रहने वाली रुबिका पहाड़िया (22) के रूप में हुई है। रुबिका की हत्या उसके पति दिलदार अंसारी (25) ने की है। बताया जा रहा है कि मृतका आदिम पहाड़िया जनजाति से थी, जबकि आरोपी पति समुदाय विशेष से है। बीते दो साल से दोनों एक साथ रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

रुबिका, दिलदार अंसारी की दूसरी पत्नी थी

बोरिया पुलिस ने आगे बताया कि रुबिका पहाड़िया, दिलदार असांरी की दूसरी पत्नी थी। वे पिछले 2 सालों से एक-दूसरे को जानते थे। कुछ दिनों से रुबिका लापता था। इसके बाद उसके परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

कुत्तों का झुंड नोंच रहा था मांस के टुकड़े

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को मोमिन टोला के लोगों को आंगनवाड़ी भवन के पीछे कुछ कुत्तों को झुंड दिखाई दिया, जो मांस के टुकड़ों को नोंच रहा था। ध्यान से देखने पर पता चला कि मांस के टुकड़े किसी मानव शरीर के हैं। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब आस-पास छानबीन की तब एक बंद पड़े घर में एक महिला का शव क्षत-विक्षत पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन