July 27, 2024
  • होम
  • Vande Bharat:रांची-पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, 1200 करोड़ में तैयार हुआ नया रूट

Vande Bharat:रांची-पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, 1200 करोड़ में तैयार हुआ नया रूट

पटना। जल्द ही रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली है। ट्रेन बरकाकाना से रांची और फिर हजारीबाग टाउन और कोडरमा होते हुए पटना के लिए एक नए मार्ग का इस्तेमाल करेगी।

रांची और पटना की वंदे भारत

रांची और पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत नाम के लिए एक नया ट्रेन रूट बनाया गया है। जिसके चलते दूरी 46 किमी कम हो जाएगी। इस ट्रेन के लिए नया रेल मार्ग बनाने के लिए, लगभग 1200 करोड़ रुपये खर्च झुए हैं । ट्रेन के गुजरने के लिए बड़े पुल और सुरंगें भी बनाईं गयी है । झारखंड-बिहार में यह पहली वंदे भारत ट्रेन होगी। रांची से बरकाकाना जाने में पहले काफी समय लगता था, लेकिन अब एक नया रुट मिल गया है, जिससे यात्रा तेज हो गई है। नई सड़क 63 किलोमीटर लंबी है, और यह रांची और बरकाकाना के बीच की दूरी को 17 किलोमीटर कम कर देती है। रांची से पटना के लिए वन्दे भारत कब चलेगी, इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। झारखंड और बिहार में इस तरह की यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।

पर्यटन और सर्विस सेक्टर को बेहतर कनेक्टिविटी

डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने कहा कि नई ट्रेनों के लिए रांची-पटना रूट तैयार है। बरकाकाना-रांची नए रूट के साथ ही जारंगडीह से पतरातु तक 85 किमी रेल मार्ग का दोहरीकरण भी पूरा कर लिया गया है। इससे थर्मल पावर प्लांटों को कोल परिवहन के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्री ट्रेनों का परिचालन भी तेज गति से मुमकिन होगा।

यह भी पढ़ें-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन