July 27, 2024
  • होम
  • उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़के को किडनैप कर प्रयागराज ले गई महिला, किया यौन शोषण

उत्तर प्रदेश: नाबालिग लड़के को किडनैप कर प्रयागराज ले गई महिला, किया यौन शोषण

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 26, 2022, 11:50 am IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में नाबालिग लड़के से एक महिला ने जबरदस्ती यौन संबंध बनाए। पुलिस ने बताया है कि महिला लड़के को किडनैप कर प्रयागराज ले गई और वहां पर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने नाबालिग लड़के को बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पड़ोस में रहती है महिला

बताया जा रहा है कि चित्रकूट के राजापुर इलाके की महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के को किडनैप किया था। इसके बाद उसने प्रयागराज ले जाकर नाबालिग के साथ यौन शोषण किया। आरोपी महिला राजापुर क्षेत्र के रगौली की रहने वाली है।

17 साल है लड़के की उम्र

जानकारी के मुताबिक लड़के के परिजन जब उसके लापता होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो राजापुर पुलिस ने मामले को अनसुना कर दिया और उन्हें भगा दिया। इसके बाद परिजन कोर्ट पहुंचे। कोर्ट के आदेश के बाद राजापुर पुलिस ने एक अक्टूबर 2022 को मामला दर्ज किया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस बीच पुलिस ने प्रयागराज से अपह्रत लड़के को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि जब लड़के का दस्तावेज चेक किया गया तो पता चला कि उसकी उम्र 17 साल है।

सम्मोहित कर ले गई थी

यौन उत्पीड़न का शिकार हुए लड़के ने पुलिस को बताया कि महिला उसे सम्मोहित कर अपने साथ प्रयागराज ले गई थी। जहां पर उसने उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए। लड़के के बयान के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन