July 27, 2024
  • होम
  • Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में निर्दलिय प्रत्याशियों से घबराई भाजपा और कांग्रेस

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में निर्दलिय प्रत्याशियों से घबराई भाजपा और कांग्रेस

  • WRITTEN BY: Manisha Singh
  • LAST UPDATED : December 2, 2023, 9:53 pm IST

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Elections 2023) के नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। कई एक्जिट पोल में राज्य में भाजपा के जीतने के आसार जताए गए हैं। वहीं, कुछ पोल की माने तो यहां भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने वाली है। इस बीच दोनों पार्टियों के नेता सक्रिय हो गए हैं। भाजपा की तरफ से खुद वसुंधरा राजे मैदान में हैं, वहीं कांग्रेस के लिए अशोक गहलोत मोर्चा संभाले हुए हैं।

दोनों पार्टियां निर्दलीय उम्मीदवारों से कर रही संपर्क

गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा चुनाव (Rajasthan Elections 2023) में दोनों पार्टियों के करीब 40 उम्मीदवार ऐसे हैं जो पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय रूप से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। इनमें से कई ऐसे नेता हैं, जिनकी अपने क्षेत्र की सीट पर काफी अच्छी पकड़ है। यह बात दोनों ही पार्टियों के लिए चिंता का विषय है। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस, दोनों पार्टियां निर्दलीय उम्मीदवारों और बागी नेताओं से संपर्क साधने की कोशिश में जुटी है।

इन सीटों पर बागी नेता कर सकते हैं नुकसान

शिव, चित्तौड़गढ़, राजगढ़ और बसेड़ी ऐसी ही विधानसभाओं में आती हैं, जहां निर्दलीय नेता पार्टियों का नुकसान कर सकते हैं। शिव विधानसभा सीट पर भाजपा के बागी रविंद्र सिंह भाटी और कांग्रेस के बागी फतेह खान आमने-सामने हैं। इसके अलावा शाहपुरा में भी टक्कर का मुकाबला है। शाहपुरा में भाजपा से उपेन यादव और कांग्रेस से मनीष यादव मैदान में उतरे हैं। यहीं से कांग्रेस के बागी आलोक बेनीवाल भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बेनिवाल यहां कांग्रेस का नुकसान कर सकते हैं।

कांग्रेस से बागी होकर नामांकन दाखिल करने वाले नेता-

राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से मौजूदा विधायक जौहरी लाल
बसेड़ी से वर्तमान विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा
नोखा से कन्हैया लाल झंवर
लूणकरणसर से वीरेंद्र बेनीवाल
छबड़ा से नरेश मीणा
सादुलशहर से ओम बिश्नोई
सवाई माधोपुर से अजीज आजाद
नागौर से हबीबुर्रहमान
शाहपुरा से आलोक बेनीवाल
सूरसागर से रामेश्वर दाधीच

भाजपा के बागी होकर नामांकन दाखिल करने वाले नेता-

चित्तौड़गढ़ से मौजूदा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या
शाहपुरा (भीलवाड़ा) से वर्तमान विधायक कैलाश मेघवाल
बाड़मेर से प्रियंका चौधरी
झोटवाड़ा से राजपाल सिंह शेखावत
डीडवाना से यूनुस खान
कामां से मदन मोहन सिंघल
खंडेला से बंशीधर बाजिया
शिव से रविंद्र सिंह भाटी
सांचौर से जीवाराम चौधरी
तारानगर से राजेंद्र राठौड़

यह भी पढ़ें: UP Gov: यूपी में आपदाओं से राहत के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, तीन नई SDRF गठित

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन