July 27, 2024
  • होम
  • दोपहर 12 से 3 काम नहीं करेंगे दिल्ली के मजदूर, प्रचंड गर्मी को देखकर LG का बड़ा फैसला

दोपहर 12 से 3 काम नहीं करेंगे दिल्ली के मजदूर, प्रचंड गर्मी को देखकर LG का बड़ा फैसला

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : May 29, 2024, 1:13 pm IST

Heatwave In Delhi: देश के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गर्मी ने कहर बरपा रखा है। इसी बीच उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बड़ा फैसला लिया है। LG ने निर्देश दिया है कि इस भीषण गर्मी में दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक मजदूर काम नहीं करेंगे। उन्हें काम से छुट्टी मिलेगी, साथ ही उसके बदले उनकी सैलरी भी नहीं काटी जायेगी।

इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने कहा है कि बुधवार को यानी आज दिल्ली के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और दिन में गर्म हवाएं चलेंगी। बढ़ती गर्मी और लू के कारण उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में अगले 3 दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

चुरू में पारा 50 के पार

बता दें कि राजस्थान में गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। चुरू में मंगलवार को अधिकतम तापमान 50.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से दिल्ली के बाहरी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

 

 

Heat Wave In Delhi: दिल्ली की गर्मी ने तो ‘डेथ वैली’ को भी पीछे छोड़ दिया!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन