July 27, 2024
  • होम
  • टीम इंडिया में शामिल हो सकता है सनराइजर्स हैदराबाद का ये खिलाड़ी, गेल की तरह मारता है छक्के

टीम इंडिया में शामिल हो सकता है सनराइजर्स हैदराबाद का ये खिलाड़ी, गेल की तरह मारता है छक्के

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 29, 2024, 9:13 am IST

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने इस आईपीएल सीजन शानदार बल्लेबाजी का मुजाहिरा किया। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हुए खूब बल्लेबाजी की। हैदराबाद की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। हालांकि फाइनल मुकाबले में उसे जीत नहीं मिल सकी। अभिषेक के शानदार बल्लेबाजी की काफी तारीफ हुई। जिसका फल उन्हें अब मिल सकता है। उन्हें आने वाले समय में भारत की टी20 टीम में भी जगह मिल सकती है। खास बात तो यह है कि अभिषेक ने इस आईपीएल सीजन एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने वह रिकॉर्ड अपने नाम किया जो गेल के नाम था।

अभिषेक ने किया आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन

बता दें कि अभिषेक इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने हैदराबाद की टीम के लिए खेलते हुए 42 छक्के जड़े। ऐसी ही कमाल क्रिस गेल भी पहले कर चुके हैं। गेल ने आईपीएल 2012 के सीजन में 58 छक्के जड़े थे। वे किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में सबसे शीर्ष पर हैं। इस मामले में आंद्रे रसेल दूसरे पायदान पर हैं। वही रसेल ने 2019 में 52 छक्के जड़े थे। साथ ही क्रिस गेल तीसरे पायदान पर भी काबिज हैं। उन्होंने 2013 में 51 छक्के लगाए थे। चौथे पायदान पर जोस बटलर मौजूद हैं। उन्होंने 2022 में 45 छक्के जड़े थे।

अभिषेक के लिए आईपीएल 2024 का सीजन कमाल का रहा। उन्होंने इस सीजन के 16 मुकाबलों में 484 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े। उन्होंने 42 छक्कों के साथ-साथ 36 चौके भी जड़े। अभिषेक के लिए इससे पहले का सीजन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 2023 के 11 मुकाबलों में 226 रन बनाए थे। वही उन्होंने 2022 में 426 रन बनाए थे। अभिषेक गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में अभी तक कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें-

अफगानिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तान-तालिबान में छिड़ा युद्ध, अब तक 6 लोगों ने गंवाई जान

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन