July 27, 2024
  • होम
  • फरवरी में इन राशि के लोगों का रिश्ता पक्का, साथ ही जानें शादी से जुड़े अटूट उपाय

फरवरी में इन राशि के लोगों का रिश्ता पक्का, साथ ही जानें शादी से जुड़े अटूट उपाय

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : January 31, 2023, 9:42 pm IST

नई दिल्ली: Love Rashifal February 2023 in Hindi – फरवरी में इन 5 राशियों के निजी जीवन में आएगी ढेर सारी खुशियाँ। इन राशि वालों के विवाह के पक्के योग हैं। साथ ही रिश्ता पक्का होने की उम्मीद रखने वाले युवक-युवतियों के लिए भी यह समय सफल रहेगा। फरवरी में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त होने से इन लोगों के विवाह करने के पूरे योग हैं। आइए जानते हैं कि आपकी लग्न राशिफल के अनुसार इस महीने किसे पार्टनर का साथ मिल सकता है:

 

➨ मेष राशि

मेष राशि के जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके विवाह के प्रबल योग हैं। इसके अलावा आप अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ सुखद समय बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर जो लोग शादीशुदा हैं, उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

 

➨ वृष राशि

अविवाहित वृष राशि वालों को इस माह प्रेम प्रसंग मिलेगा। बस यूँ कहें कि आपकी लव लाइफ में बहार आ जाएगी। पार्टनर के साथ शादी का आयोजन भी संभव है। हालांकि शादीशुदा जातकों को समझदारी से काम लेने की जरूरत है :

 

➨ कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के पास इस महीने अपना प्यार पाने का पूरा मौका है। इस राशि के जातकों के लिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए मौसम बेहतरीन है। हालाँकि छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। 15 फरवरी के बाद विवाह के योग बनेंगे। यह समय विवाह के लिए भी अनुकूल रहेगा।

 

➨ धनु राशि

धनु राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएँगे। अविवाहितों को साथी या हमसफर मिलेगा। इस महीने आप रिश्ता पक्का कर सकते हैं या फिर महीने के अंत में आप शादी के बंधन में बँध सकते हैं।

 

➨ मीन राशि

प्यार के मामले में फरवरी का महीना मीन राशि वालों के लिए अच्छा संकेत दे रहा है। खासकर 15 फरवरी 2023 के बाद का समय बहुत अच्छा है। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जाएगी। पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा, प्रेम में वृद्धि होगी।

 

ऐसे में लगे हाथ हम आपको शीघ्र विवाह के खास व अचूक उपाय के बारे में भी बता देते हैं। आइए जानते हैं :

 

➨ शीघ्र विवाह के लिए देवी पार्वती की पूजा करना भी बेहद फलदायी होता है। मनचाहा प्रेमी पाने के लिए निम्न मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जप करें।
कात्यायनि महामाये महायोगिनयधीश्वरि। नंदगोपसुतं देवि! पतिं में कुरु ते नम:।।

➨ यदि कोई युवक शीघ्र विवाह के लिए देवी की पूजा करना चाहता है तो उसे पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ निम्न मंत्र का जाप करना चाहिए।
पत्नी मनोरंमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्धवाम्।।

➨ युवा अविवाहितों को अपनी मनचाही पत्नी पाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ होता है।

➨ पूर्णिमा के दिन बरगद के पेड़ के चारों ओर 108 चक्कर लगाने से अविवाहित लोगों की शादी की इच्छा पूरी होती है। शीघ्र विवाह के लिए यह एक अच्छा उपाय माना जाता है।

➨ यदि कोई अविवाहित कन्या किसी दूसरी कन्या के विवाह में जाती है और वहाँ वधू के हाथों में मेहंदी लगवा ले तो उसके शीघ्र विवाह होने की संभावना बढ़ जाती है।

➨ कहा जाता है कि शिव-पार्वती की पूजा करने से विवाह की मनोकामना पूरी होती है, इसलिए अविवाहित व्यक्ति को शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए और बेल पत्र, अक्षत, कुमकुम आदि से विधिवत पूजा करनी चाहिए। साथ ही 16 सोमवार का व्रत रखना चाहिए।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष व लोक मान्यताओं पर आधारित है. इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए इनख़बर किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

यह भी पढ़ें

 

Vastu Tips: पर्स में भी न रखें ये 4 चीजें, बना देगी कंगाल….. जानिये वजह

धर्म : जानिए धूप जलाने से मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे!

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन