July 27, 2024
  • होम
  • Aaj ka rashifal 9 February 2023: धनु राशि के लोगों को व्यापार में लाभ, जानिए अपना राशिफल

Aaj ka rashifal 9 February 2023: धनु राशि के लोगों को व्यापार में लाभ, जानिए अपना राशिफल

  • WRITTEN BY: Vikas Rana
  • LAST UPDATED : February 9, 2023, 5:50 am IST

नई दिल्ली। आज 9 फरवरी है, दिन गुरुवार, यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि विधान से श्रीहरि की पूजा अर्चना की जाती है। जानें आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना है सावधान –

मेष

मेष राशि (Rashifal) के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएंगे। नौकरी पेशा लोगों के अधिकारी यदि उनको कोई काम सौंपेगे, तो आपको उसकी पूरी जानकारी अवश्य लेनी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कोई पुरानी योजना पर फिर से काम शुरू कर सकते है। संतान से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ

वृषभ राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरान निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आर्थिक रूप से सभी परेशानियां आज दूर होगी। परिवार में सदस्यों की बात सुननी व समझनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अविवाहित जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको कुछ चिंताओं को छोड़कर अपने काम पर ध्यान देना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, लेकिन फिर भी वह अपने खर्च आसानी से निकाल पाएंगे।

मिथुन

 

मिथुन राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहेगा। आपका कोई मित्र यदि आपको किसी निवेश करने की सलाह दें, तो उस पर सावधान रहें। ननिहाल पक्ष के लोगों से आज आप अपनी माता जी का मेल मिलाप करा सकते हैं। गुस्से पर धैर्य बनाकर रखें।

कन्या

कन्या राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे किसी भी लड़ाई झगड़े को बातचीत से सुलझाएं, तो बेहतर रहेगा। पति पत्नी आपसी रिश्तों में दरार लाने से बचें। किसी निजी काम को लेकर चिंता में रह सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव आ सकता है।

धनु

धनु राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी कुछ पुरानी यादें फिर से ताजा हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है। जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। किसी को धन उधार देने से बचें।

कुंभ

कुंभ राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आपको धन संबंधित कुछ समस्याएं घेरे हुए थी, तो वह आज दूर हो सकती हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज सावधानी से काम करें। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन

मीन राशिफल (Rashifal) के लिए लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप कार्य क्षेत्र में कुछ नया करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ खटपट हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह

सिंह राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप काफी दिनों से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा पाएंगे और आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा में भी विराम लग सकता है, लेकिन आपको घबराना नहीं है। आपको अपने भाई बहनों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है।

तुला

तुला राशिफल (Rashifal) के लिए आज का दिन मेहनत भरा रहने वाला है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें तरक्की मिलती दिख रही है, लेकिन जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं, तो आज उन्हें कोई बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।

दिल्ली: दिनदहाड़े मां की गोद से बच्ची छीन ले गए बदमाश, मचा हड़कंप

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन