July 27, 2024
  • होम
  • तेजस्वी RJD नहीं चला पा रहे! भाजपा में शामिल होने के बाद क्या बोले राजद विधायक भरत बिंद

तेजस्वी RJD नहीं चला पा रहे! भाजपा में शामिल होने के बाद क्या बोले राजद विधायक भरत बिंद

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : March 1, 2024, 4:28 pm IST

नई दिल्ली/पटना: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से राजद को लगातार झटके मिल रहे हैं। अब भभुआ से आरजेडी विधायक भरत बिंद भाजपा में शामिल हो गए हैं। दरअसल भरत बजट सत्र के आखिरी दिन सत्ता पक्ष के खेमे में बैठे हुए दिखे। इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के चेंबर में गए। वहीं भाजपा में शामिल होते ही राजद विधायक भरत बिंद ने प्रतिक्रिया दी है।

 

इस वजह से थामा भाजपा का दामन

बता दें कि एनडीए में शामिल होने पर राजद के पूर्व विधायक भरत बिंद ने कहा कि वो शामिल होना चाहते थे इसलिए आ गए। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पार्टी सही से नहीं चला पा रहे हैं के जवाब में उन्होंने कहा कि सब अपनी पार्टी सही से चला रहा है। उन्हें बीजेपी के नीतियों पर भरोसा है इसलिए भाजपा में आ गए। भरत बिंद ने कहा कि वो पीएम मोदी के काम काज से प्रभावित है।

कौन हैं भरत बिंद

बता दें कि भरत बिंद कैमूर के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक करियर साल 2010 में शुरू किया था। 2010 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव जीता। साल 2012 से 2020 तक बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2015 में बसपा ने भभुआ विधानसभा से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा लेकिन हार गए। 2020 में राजद ने भभुआ से टिकट दिया, तब जाकर उन्हें जीत हासिल हुई।

 

सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा

मालूम हो कि इससे पहले महागठबंधन के 6 विधायक अपना पाला बदल चुके हैं। इसमें से राजद के 4 और कांग्रेस के 2 विधायक हैं। अब बिहार में राजद की जगह पर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बीजेपी के पास कुल विधायकों की संख्या 82 हो गई है तो वहीं RJD के 74 हो गए हैं। इधर महागठबंधन के विधायकों द्वारा पार्टी छोड़ने पर सीएम नीतीश मुस्कुराते हुए दिखे। बिहार विधान परिषद पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने पूछा कि राजद के एक और विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं तो नीतीश मुस्कुरा उठे।

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन