July 27, 2024
  • होम
  • राष्ट्रपति MP काउंटिंग: द्रौपदी मुर्मू को बढ़त, मुर्मू को 540 और सिन्हा को 208 मिले

राष्ट्रपति MP काउंटिंग: द्रौपदी मुर्मू को बढ़त, मुर्मू को 540 और सिन्हा को 208 मिले

  • WRITTEN BY: Aanchal Pandey
  • LAST UPDATED : July 21, 2022, 3:19 pm IST

नई दिल्ली, देश के 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरु गई है, आज शाम तक ये साफ़ हो जाएगा कि कौन देश का 16वा राष्ट्रपति होगा. मतगणना का दौर जारी है, एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. नतीजे शाम तक आ जाएंगे. वोटो की गिनती कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी, इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं.

यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ामात किए गए हैं. वोटों की गिनती में द्रौपदी मुर्मू को बढ़त मिलती नज़र आ रही है. जहाँ एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को अब तक 540 और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 मिले हैं. बता दें कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. वहीं, मुर्मू के गांव में बांटने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं।

राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना का पहला अपडेट

कुल वोट- 748 (जिसका मूल्य 523600 )

द्रौपदी मुर्मू – 540 ( 378000 )
यशवंत सिन्हा – 208 ( 145600 )

वोटों का मूल्य

गिनती के दौरान 15 वोट अवैध पाए गए, वहीं अब तक द्रौपदी मुर्मू को 540 सांसदों ने वोट दिया जिसका मूल्य 378000 है, और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला जिसका मूल्य 145600 है.

द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी

वहीं, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है. जिसके चलते मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। अगर मुर्मू जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी। उधर, द्रौपदी मुर्मू के पैतृक स्थान ओडिशा के रायरंगपुर में तो जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नतीजे आने के बाद मिठाइयां बांटी जाएंगी।

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन