July 27, 2024
  • होम
  • महिला के नाम पर ममता बनर्जी कलंक… गिरिराज सिंह ने बलात्कारी को बचाने का लगाया आरोप

महिला के नाम पर ममता बनर्जी कलंक… गिरिराज सिंह ने बलात्कारी को बचाने का लगाया आरोप

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : February 29, 2024, 6:41 pm IST

नई दिल्ली/ पटना: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में आरोपी शाहजहां शेख की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। बेगूसराय सांसद ने कहा कि शेख की गिरफ्तारी कोर्ट और भाजपा के दबाव में हुआ है। इस दौरान ममता बनर्जी पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि वो महिला होने के नाम पर कलंक है। जिसका नाम ममता बनर्जी है, उस जैसी निरमोही महिला मुख्यमंत्री हमने आज तक नहीं देखा है।

ममता को मुस्लिमों का वोट चाहिए

गिरिराज सिंह ने कहा कि इतने बड़े बलात्कारी और महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वाले को ममता बनर्जी ने इसलिए बचाकर रखा क्योंकि वो एक मुसलमान था। ममता को मुस्लिमों का वोट चाहिए यह देश का दुर्भाग्य है। बता दें कि महिलाओं से यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने के आरोप में टीएमसी नेता शेख शाहजहां को पार्टी ने 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। शेख शाहजहां को आज सुबह ही नॉर्थ 24 परगना के मीनाखान इलाके से गिरफ्तार किया गया था। वह बीते 55 दिनों से फरार चल रहा था।

हाईकोर्ट ने गिरफ्तार करने का दिया था आदेश

बता दें कि संदेशखाली केस के तीन आरोपी हैं। जिसमें शेख शाहजहां और उसके दो साथियों शिबू हाजरा और उत्तम सरदार का नाम है। इनके ऊपर आरोप है कि वे महिलाओं का लंबे समय से गैंगरेप कर रहे थे। इस मामले में शिबू हाजरा और उत्तम सरदार समेत 18 लोगों को पुलिस ने पहले से गिरफ्तार कर लिया है। अब जाकर शेख भी पकड़ में आ गया है। शेख की गिरफ्तारी को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को बंगाल सरकार उसे गिरफ्तार करने को कहा था।

ये भी पढ़े:-TMC ने शेख शाहजहां को किया पार्टी से सस्पेंड, ED टीम पर हमले को लेकर हुआ था गिरफ्तार

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन