July 27, 2024
  • होम
  • मार्च से पहले ही तप रहा यह प्रदेश, जानें कैसे हैं हालात

मार्च से पहले ही तप रहा यह प्रदेश, जानें कैसे हैं हालात

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : February 25, 2023, 5:00 pm IST

भोपाल। मौसम विशेषज्ञों की माने तो फरवरी में ही गर्मी के स्तर में इजाफा देखने को मिल रहा हैं, जबकि तापमान मार्च में बढ़ना चाहिए। मध्य प्रदेश में दिन-रात गर्मी का माहौल बना हुआ हैं। जहां राजगढ़, खरगोन, भोपाल, उज्जैन धार, इंदौर, मंडला, सागर, खंडवा जैसे क्षेत्र में तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही हैं, वहीं नरसिंहपुर, सागर, सीधी और गुना में रात को तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फरवरी माह हल्की ठण्ड का होता हैं, लेकिन इस बार तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। तापमान में 33 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा देखे को मिल सकता है।

मार्च में कैसा रहेगा माहौल?

फरवरी में मौसम का हाल देखते हुए मार्च महीने में तापमान का अंदाजा नहीं लगाया जाता हैं, इसके बाद मौसम विभाग इसकी पुष्टि भी करता है, वो कहता है कि मार्च के महीने में जहां एक तरफ तापमान में बढ़ोतरी होगी, वहीं कई क्षेत्र में बादल छाने की भी संभावना है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में लू चलने की संभावना हैं.

रात में भी तापमान में इजाफा

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम भारत में हवाएं चलने से हवा में नमी आ गई। वहीं, बादल भी छा गए हुए हैं। इसी वजह से सूरज की रोशनी जमीन तक आते-आते थोड़ी कम हो गई है। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गयी, जो अब फिर से बढ़ने लगा है। दूसरी ओर, अब रात को भी तापमान में इजाफा होगा। यानी, दिन-रात दोनों समय लोगों को गर्मी के प्रचंड रूप का सामना करना पड़ेगा।

मौसम के इस रुख से रहे सावधान!

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय अचानक मौसम में बदलाव हो रहा है जिसके कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। आम लोगों में मौसमी बीमारियों, वायरल का खतरा बढ़ गया है, ऐसे में इस समय खुद को हिडेरेट रखने की साथ जूस का सेवन स्वस्थ के लिहाज से अच्छा होगा।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन