July 27, 2024
  • होम
  • पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, मनप्रीत बादल ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल

पंजाब: कांग्रेस को बड़ा झटका, मनप्रीत बादल ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : January 18, 2023, 2:12 pm IST

चंडीगढ़। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज पंजाब से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर गई। राहुल गांधी की अगुवाई में यह पदयात्रा पंजाब आठ दिन तक चली। इस बीच पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूबे के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि मनप्रीत पूर्व की अमरिंदर सिंह सरकार में वित्त मंत्री थे। इससे पहले अमरिंदर सिंह भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।

हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने आज हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर लिया। पदायात्रा ने कांगड़ा जिले के इंदौरा के मीलवां के रास्ते हिमाचल प्रदेश में प्रवेश किया है। जानकारी के मुताबिक, दिनभर 24 किलोमीटर पदयात्रा के बाद राहुल गांधी मलौट में जनसभा को संबोधित करेंगे। हिमाचल में यात्रा शुरू होने से पहले मीलवां में फ्लैग हैंड-ओवर सेरेमनी भी की गई थी । इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत सुक्खू सरकार के मंत्री, विधायक और कांग्रेस नेता भी वहीं मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने केंद्र पर कसा तंज

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा से पहले हमने संसद में मुद्दों को उठाने की कोशिश की थी, लेकिन हमें वो मुद्दे उठाने नहीं देते थे। उन्होंने आगे कहा कि हम भारत की संस्थाओं के माध्यम से भी ऐसा नहीं कर सकते, चाहे वो न्यायपालिका हो या इस देश की मीडिया, वो सभी बीजेपी-आरएसएस के दबाव में चल रहे है। इसलिए हमने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन