July 27, 2024
  • होम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र के नाम पहला संबोधन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र के नाम पहला संबोधन

 

नई दिल्ली। भारत इस बार 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी दिल्ली से पूरे देश को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी का ये राष्ट्रपति के तौर पर देश के नाम पहला संबोधन होगा. ये संबोंधन आज शाम सात बजे राजधानी दिल्ली से शुरू होगा. राष्ट्रपति के इस संबोधन का प्रसारण शाम सात बजे से दूरदर्शन के सभी चैनलों और आकाशवाणी (AIR) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर पहले हिंदी में और फि‍र उसके बाद अंग्रेजी भाषा में किया जाएगा.

राष्ट्रपति के संबोधन को दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा. दरअसल, राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा.

सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति महिला द्रौपदी मुर्मू

बता दें कि पिछले महीने 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनी थीं. वहीं, द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति महिला बनी हैं और आदिवासी समाज से आने वाली भी वह पहली हैं. द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद हुआ था.

देशवासियों को इंतजार, क्या बोलेंगी राष्ट्रपति

गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर प्रतिक्रियाएं देती रहती हैं. अभी रक्षाबंधन के पर्व पर उन्होंने देशवासियों को बधाई दी थी. उन्होंने ट्वीट में लिखा था, ”भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास के प्रतीक, रक्षा बंधन के उल्लासपूर्ण अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. मेरी कामना है कि यह पर्व, हमारे समाज में मेल-जोल व सौहार्द को प्रोत्‍साहित करे और महिलाओं के प्रति सम्‍मान में वृद्धि करे.”

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन सुनने के लिए देशवासी भी उतावले हैं क्योंकि वे पहली बार उनका संबोधन सुन रहे होंगे, इस बात को लेकर जिज्ञासा है कि राष्ट्रपति किन विषयों को संबोधन में शामिल करेंगी.

सेटेनिक वर्सेस: सलमान रुश्दी ने ऐसा क्या लिखा कि उन्हें जान से मारने को आतुर हो गए कट्टरपंथी

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन