July 27, 2024
  • होम
  • लोकसभा चुनाव के बीच रामनगरी अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हनुमानगढ़ी के दर्शन किए

लोकसभा चुनाव के बीच रामनगरी अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हनुमानगढ़ी के दर्शन किए

अयोध्या/नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामनगरी अयोध्या पहुंचीं हैं. अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पर यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू का काफिला हनुमानगढ़ी पहुंची. हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद राष्ट्रपति मुर्मू सरयू गेस्ट चली गईं.

रामलला के करेंगी दर्शन

सरयू गेस्ट में नाश्ता करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू सरयू आरती में शामिल होंगी. इसके बाद वह रामलला के दर्शन करेंगी. फिर राष्ट्रपति मुर्मू गेस्ट हाउस पहुंचकर डिनर करेंगी. राष्ट्रपति के डिनर कार्यक्रम में राज्यपाल समेत 20 लोग शामिल होंगे. डिनर के बाद वह विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

पुलिस-प्रशासन अलर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या आगमन को लेकर खुफिया एजेंसियां और पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है. आईजी प्रवीण कुमार ने बताया है कि जिन रास्तों से राष्ट्रपति जी का काफिला गुजरेगा, वहां पर जवानों को तैनात किया गया. इनमें पुलिस के अलावा सीआरपीएफ, आरपीएफ और पीएसी के जवान शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

हैदराबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायु सेना अकादमी में संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा की

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन