July 27, 2024
  • होम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में भरी उड़ान, दुश्मन देशों को दिया कड़ा संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई फाइटर जेट में भरी उड़ान, दुश्मन देशों को दिया कड़ा संदेश

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : April 8, 2023, 12:01 pm IST

गुवाहाटी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज असम के तेजपुर एयर बेस से सुखोई फाइटर जेट में उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू ने को-पायलट की सीट पर बैठकर सुखोई-30 एमआईके लड़ाकू विमान में उड़ान को पूरा किया। बता दें कि, राष्ट्रपति का आज असम दौरे का आखिरी दिन है। वे 6 अप्रैल को असम पहुंची थीं।

दुश्मन देशों को दिया कड़ा संदेश

पिछले कुछ सालों से भारतीय सेना को चीन सीमा पर लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। चीन लगातार घुसपैठ की कोशिश करता रहा हैं। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सुखोई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना दुश्मन देशों के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने जिस तेजपुर एयरफोर्स बेस से लड़ाकू विमान में उड़ान भरी है उसे देश की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम एयरबेस माना जाता है।

गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति गुवाहाटी हाईकोर्ट के 75 साल पूरे पर आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुईं।

ये भी पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन