2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस पार्टी की नेता और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि, अगर भाजपा सरकार को हटाना है तो देश के हर राजनीतिक पार्टी को एक होना होगा।

कोलकाता में 2 दिवसीय धरने पर ममता

सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में 2 दिवसीय धरने पर हैं। ये धरना राज्य के प्रति केंद्र सरकार की भेदभाव रवैये के खिलाफ है। इस दौरान ममता ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में सभी विपक्षी पार्टियों को एक होना होगा। बुधवार को इन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से भाजपा के खिलाफ 2024 लोकसभा चुनाव में एक होकर लड़ने की अपील की।

भाजपा ने बेचा एलआईसी और एसबीआई

तृणमूल प्रमुख ने आगे कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी सभी धर्मों के लोगों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होना चाहिए, ताकि वो देश के लोकतंत्र को बचा सकें। 2024 में होने वाला संसदीय चुनाव देश के नागरिकों और भाजपा के बीच लड़ाई होगी। बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को दुशासन करार देते हुए कहा, “भाजपा हटाओ देश के आम आदमी और लोकतंत्र को बचाओं।” टीएमसी प्रमुख ने भाजपा पर आरोप एलआईसी और एसबीआई बेचने का भी आरोप लगाया।

पहले अकेले लड़ने का किया था ऐलान

बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया था, लेकिन अब वो सभी विपक्षी पार्टियों से एकजुट होने की अपील कर रही हैं। इसके साथ ही वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद उनके साथ खड़ी हुई नजर आईं और कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व प्रदर्शन में भी टीएमसी ने हिस्सा लिया।

Latest news