July 27, 2024
  • होम
  • शराब नीति: आज 2 बजे कोर्ट में पेश किए जाएंगे मनीष सिसोदिया, ED ने मांगी 10 दिन की हिरासत

शराब नीति: आज 2 बजे कोर्ट में पेश किए जाएंगे मनीष सिसोदिया, ED ने मांगी 10 दिन की हिरासत

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : March 10, 2023, 11:48 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच आज ईडी उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक ईडी कोर्ट से सिसोदिया की 12 दिन रिमांड की मांग करेगी। बता दें कि, इससे पहले 6 फरवरी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद से ही वह तिहाड़ जेल हैं।

26 फरवरी को CBI ने किया गिरफ्तार

मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति में किए गए घोटले के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 7 दिन तक वह सीबीआई की हिरासत में रहे थे। जिसके बाद सोमवार को सीबीआई ने उन्हें राउड एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब आज यानी 9 मार्च को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार कर लिया है।

उप मुख्यमंत्री पद से दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि, शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार होने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उनके साथ पहले से जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को नए मंत्रियों की नियुक्ति तक दोनों मंत्रियों के विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि अरविंद केजरीवाल सरकार में गुरुवार को दो नए मंत्री शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन