July 27, 2024
  • होम
  • हिमाचल: आज CM पद की शपथ लेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, राहुल-प्रियंका और खरगे होंगे शामिल

हिमाचल: आज CM पद की शपथ लेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, राहुल-प्रियंका और खरगे होंगे शामिल

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 11, 2022, 10:08 am IST

हिमाचल:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में आज कांग्रेस नेता और नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ लेंगे। दोपहर 12 बजे होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।

विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया

विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत से जीत हासिल करने के बाद शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। जिसमें सुखविंदर सिंह सुक्खू को बतौर मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को उप मुख्यमंत्री चुना गया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोनों के नाम के ऐलान किया।

सुक्खू समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया

मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी सुक्खू से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। मनोनीत मुख्यमंत्री के पैतृक स्थान हमीरपुर के नादौन में भी जश्न मनाया गया।

हिमाचल प्रदेश में नहीं बदला रिवाज

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। वर्तमान में हिमाचल की सत्ता में काबिज बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हुई।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन