July 27, 2024
  • होम
  • हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस में सीएम पद के लिए माथापच्ची तेज, दोपहर 3 बजे विधायक दल की बैठक

हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस में सीएम पद के लिए माथापच्ची तेज, दोपहर 3 बजे विधायक दल की बैठक

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : December 9, 2022, 11:47 am IST

हिमाचल प्रदेश:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब कांग्रेस पार्टी में सीएम पद के लिए माथापच्ची तेज हो गई। आज दोपहर 3 बजे राजधानी शिमला में सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बताया जा रहा है कि इसी बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

सीएम की रेस में कौन शामिल है?

हिमाचल चुनाव में भारी बहुमत से जीत के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में कई नेताओं के नाम पर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री की दौड़ में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, हरोली से विधायक मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं।

बहुमत से बनेगी कांग्रेस सरकार

कांग्रेस पार्टी को साल 2018 के बाद पहली बार किसी राज्य में पूर्ण बहुमत मिला है। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 में से 40 सीटें अपने नाम की है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने गुरूवार को मीडिया से बात करते हुए राज्य की जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा है कि जीते हुए विधायक और आलाकमान तय करेगा कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

हिमाचल में फिर नहीं बदला रिवाज

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग चार दशक से हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन की परंपरा रही है। साल 1985 के बाद से राज्य में कोई भी पार्टी अपनी सरकार को रिपीट नहीं कर पाई है। वर्तमान में हिमाचल की सत्ता में काबिज बीजेपी की कोशिश इसी रिवाज को तोड़कर अपना राज कायम रखने की थी लेकिन वो कामयाब नहीं हुई।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन