July 27, 2024
  • होम
  • कांग्रेस सत्याग्रह: अशोक गहलोत बोले- मोदी-बीजेपी से दुश्मनी नहीं, विचारधारा की लड़ाई है

कांग्रेस सत्याग्रह: अशोक गहलोत बोले- मोदी-बीजेपी से दुश्मनी नहीं, विचारधारा की लड़ाई है

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : June 20, 2022, 2:32 pm IST

कांग्रेस सत्याग्रह:

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी द्वारा सेना में नई भर्ती योजना अग्निपथ और राहुल गांधी की ईडी से पूछताछ के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह किया जा रहा है। इस सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता शामिल है। जिसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद शामिल है। सत्याग्रह को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

विचारधारा की लड़ाई, मोदी योगी से दुश्मनी नहीं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्याग्रह में कहा कि हमारी ये विचारधारा की लड़ाई है। हमारी BJP और मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। वो हमें दुश्मन मानते हैं। कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। आप लोगों के बाप-दादा आ जाएंगे तो भी ये कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनने वाला है।

खतरे में नौजवानो का भविष्य- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज नौजवानों का भविष्य खतरे में है, देश की सीमाएं और हमारी सुरक्षा खतरे में है, वो कहते हैं कि आओं(अग्निवीर) और भरी जवानी में जब रिटायर हो जाओगे तो हमारे यहां चौकीदारी करना। ये सबको चौकीदार बनाना चाहते हैं।

सेना मोदी जी की नहीं, हिंदुस्तान की है- अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ ना हो। क्यों लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है? आप बोल दो की हम सैलेरी और पेंशन नहीं दे सकते। आप हम सब को बुलाइए, हम आपको सुझाव देंगे क्योंकि ये फौज मोदी जी की नहीं बल्कि हिंदुस्तान की है।

अग्रिनपथ योजना वापस ले सरकार- दीपेंद्र हुड्डा

राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिस तरह से हमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन की भी इजाजत नहीं मिल रही है, इससे दुर्भाग्यपूर्ण बात नहीं हो सकती। हमारी मांग है कि अग्निपथ योजना वापस हो और जांच एजेंसियों का दुरूपयोग बंद हो।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन