July 27, 2024
  • होम
  • कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: नामांकन वापस नहीं लेंगे शशि थरूर, कही ये बड़ी बात

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: नामांकन वापस नहीं लेंगे शशि थरूर, कही ये बड़ी बात

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : October 2, 2022, 12:22 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव:

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले सांसद शशि थरूर ने कहा है कि वह अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव में पीछे हटना समर्थकों के साथ विश्वासघात होगा। बता दें कि चुनाव में उनका सामना वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से होगा।

कांग्रेस के भीष्म पितामह हैं

शशि थरूर ने इससे पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो मल्लिकार्जुन खड़गे का बहुत सम्मान करते हैं। चुनाव में अगर कई लोग नामांकन दाखिल करेंगे तो ये अच्छी बात है। पार्टी के लोगों को भी विकल्प मिलेगा। मैंने किसी को नीचा दिखाने के लिए नामांकन नहीं किया है। हमें एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि खड़गे जी कांग्रेस पार्टी के भीष्म पितामह हैं।

खड़गे के साथ गांधी परिवार?

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में कर्नाटक के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नामांकन किया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने गांधी परिवार से निर्देश मिलने के बाद पर्चा भरा है। नामांकन के वक्त खड़गे के साथ जी-23 गुट के कई नेता भी मौजूद थे, यही वजह है कि इस चुनाव में उनकी जीत को तय माना जा रहा है।

थरूर-खड़गे के बीच चुनाव

गौरतलब है कि शशि थरूर का कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में सीधा मुकाबला मल्लिकार्जुन खड़गे से होगा। थरूर के पास बागी गुट के कुछ नेताओं का समर्थन जरूर है लेकिन उनकी उम्मीदवारी ज्यादा मजबूत नजर नहीं आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में जीत किसे मिलती है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन