July 27, 2024
  • होम
  • By Election Result: आज आएंगे 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे

By Election Result: आज आएंगे 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : November 6, 2022, 8:16 am IST

By Election Result:

नई दिल्ली। आज देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम आएंगे। इन नतीजों पर बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना, सपा समेत कई राजनीतिक दलों की नजरें होंगी। बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के बीच आ रहे इन उपचुनाव के नतीजों का आकलन सभी दल जरूर करेंगे।

आइए आपको बताते हैं कि कहां-कहां पर ये उपचुनाव हुए थे और इनके परिणाम आप कैसे देख सकते हैं….

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 3 नवंबर 2022 को देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, जिसमें बिहार की 2, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और ओडिशा की एक-एक सीटें शामिल हैं। ये सभी विधानसभा सीटें अलग-अलग वजहों से खाली हुई थी।

7 विधानसभा सीटें-

बिहार- मोकामा और गोपालगंज
महाराष्ट्र- अंधेरी (पूर्व)
हरियाणा- आदमपुर
तेलंगाना- मुनुगोडे
यूपी- गोला गोकर्णनाथ
ओडिशा- धामनगर

ऐसे देखें परिणाम

1- चुनाव परिणाम देखने के देखने के लिए चुनाव आयोग की की ऑफिशियल वेबसाइट eci.gov.in पर जाएं।
2- इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
3- अब जिस चुनाव का परिणाम देखना है, उसे सेलेक्ट करें।
4- इससे आगे आपको विधानसभा सीट का चयन करना होगा।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन