July 27, 2024
  • होम
  • बिहार: जमुई में कट्टर नक्सली रेणु कोड़ा गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

बिहार: जमुई में कट्टर नक्सली रेणु कोड़ा गिरफ्तार, 50 हजार का इनाम था घोषित

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : January 14, 2023, 9:22 pm IST

पटना। बिहार के जमुई जिले में नक्सलियों के खिलाफ जमुई पुलिस और एसएसबी ने आज संयुक्त कार्रवाई करते हुए कट्टर नक्सली रेणु कोड़ा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक हार्डकोर नक्सली अपने रिश्तेदार के घर आई हुई थी। बिहार पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ में जुट गई है। बता दें कि रेणु कोड़ा कुख्यात नक्सली परवेज दा की बेहद करीबी मानी जाती है। उसके ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

पूछताछ में बड़ा खुलासा कर सकती है

कट्टर नक्सली रेणु कोड़ा की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में में देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक बिहार पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस मामले में पुलिस अभी भी कुछ बोलने से परहेज कर रही है। बताया जा रहा है कि रेणु कोड़ा पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे कर सकती है।

कोड़ा की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

बता दें कि हार्डकोर नक्सली परवेज दा के ऊपर भी लाखों रूपये का इनाम रखा गया है। परवेज के आतंक का तार बिहार के साथ-साथ झारखंड में भी रहा है। रेणु कोड़ा परवेज दा की बेहद करीबी मानी जाती है। उसकी गिरफ्तारी की खबर से नक्सलियों के बीच ह़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि रेणु के खुलासे से पुलिस जल्द से जल्द कई और ईनामी नक्सली को गिरफ्तार कर सकती है।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन