July 27, 2024
  • होम
  • Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना, सिर्फ हिंदुत्व का अपमान करते हैं

Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना, सिर्फ हिंदुत्व का अपमान करते हैं

  • WRITTEN BY: Tuba Khan
  • LAST UPDATED : December 6, 2023, 10:48 pm IST

नई दिल्लीः पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को चार राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है। केवल तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल कर पाई। कांग्रेस की हार के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हार के बाद कांग्रेस दुर्व्यवहार पर उतर आई है।

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा ?

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सोच साफ़ है। वे देश की संस्कृति और सोच को मिटाना चाहते हैं। कुछ लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े हैं लेकिन हम देश को बांटने नहीं देंगे। उनकी सोच केवल हिंदुत्व और सनातन धर्म का अपमान करना है। कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टी लगातार सनातन धर्म को बदनाम करने का कार्य करती हैं। उन्होंने तेलंगाना के नए सीएम रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए कहा कि तेलंगाना के होने वाले सीएम ने एक बयान जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। द्रमुख नेताओं का सनातन धर्म, हिंदू और हिंदी बोलने वालों के खिलाफ जानी मानी साजिश है।

ईवीएम पर उठा रहे सवाल

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘दिगविजय सिंह समेत अन्य कई विपक्षी नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। हार के बाद वह अपने हार की वजहों को नहीं देखते। वे केवल ईवीएम को दोष देते हैं। वे केवल हिंदुओं और सनातन धर्म पर निशाना साधते हैं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने तेलंगाना में और जोराम पीपुल्स मूवमेंट मिजोरम में सरकार बनाने में कामयाब रही।

ये भी पढेः-  Rajasthan: करणी सेना अध्यक्ष हत्याकांड में 3 आरोपियों की हुई पहचान, पांच राज्यों में दबिश दे रही पुलिस

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन