July 27, 2024
  • होम
  • ओडिशा में नवीन पटनायक पर बरसे अमित शाह, कहा- इनकी सरकार झोले की सरकार

ओडिशा में नवीन पटनायक पर बरसे अमित शाह, कहा- इनकी सरकार झोले की सरकार

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : May 21, 2024, 2:21 pm IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। छठवें चरण के लिए सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा में एक जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजू जनता दल (BJD) पर जमकर हमला बोला। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि नवीन बाबू ने ओडिशा का अपमान किया है।

क्या बोले शाह?

नवीन पटनायक पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि नवीन बाबू ने ओडिशा का अपमान किया है। उत्कल भूमि पर शासन यहां का भूमि पुत्र ही करेगा। उन्होंने आगे कहा कि जगन्नाथ यात्रा को बंद करने की पूरी साजिश की गई थी। ओडिशा का लोकेशन सुंदर है ल्किन मेहनत करने वाला मुख्यमंत्री नहीं है बाकि यहां सबकुछ है। अमित शाह ने कहा कि नवीन बाबू की सरकार झोले की सरकार है। प्रधानमंत्री मोदी यहां जो 5 किलो चावल, प्रतिव्यक्ति, प्रतिमाह भेजते हैं, नवीन बाबू उस पर अपने फ़ोटो वाला झोला लगाते हैं।

पीएम ने ओडिशा का सम्मान बढ़ाया

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा ओडिया भाषा और संस्कृति का गौरव बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि PM मोदी ने हमारे ओडिशा के गरीब और आदिवासी के घर की बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर पूरे ओडिशा का सम्मान करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें-

दुल्हन का पूर्व प्रेमी पहुंचा शादी में, दुल्हे पर बरसाए मुक्के ही मुक्के! वीडियो हुआ वायरल

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन