July 27, 2024
  • होम
  • आकांक्षा दुबे सुसाइड केस: समर सिंह को वाराणसी ले जाएगी पुलिस, गाजियाबाद कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांड

आकांक्षा दुबे सुसाइड केस: समर सिंह को वाराणसी ले जाएगी पुलिस, गाजियाबाद कोर्ट से मिली ट्रांजिट रिमांड

  • WRITTEN BY: Vaibhav Mishra
  • LAST UPDATED : April 7, 2023, 2:29 pm IST

गाजियाबाद। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपी सिंगर समर सिंह को आज वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान गाजियाबाद कोर्ट ने समर सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर दिया है। अब उसे पुलिस वाराणसी ले जाएगी। बता दें कि आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह गाजियाबाद में अपने दोस्त के फ्लैट में छिपा था। वाराणसी और गाजियाबाद पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एक्ट्रेस की मां ने कोर्ट से लगाई गुहार

बता दें कि, इससे पहले आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कोर्ट से गुहार लगाई। मधु दुबे ने कहा कि आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। इस पूरे मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए।

आकांक्षा को ब्लैकमेल कर रहा था

एक्ट्रेस की मां ने कहा कि समर सिंह आकांक्षा दुबे की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। वो उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और उसके साथ गुलामों की तरह व्यवहार करता था। मधु दुबे ने आगे कहा कि समर सिंह ने कई वीडियो में आकांक्षा से काम करवाया और फिर उसका सारा पैसा अपने पास रख लिया। जब आकांक्षा ने इसका विरोध किया तो वो उसके साथ मारपीट करता था।

होटल के एक कमरे में मिला था शव

गौरतलब है कि, 25 मार्च को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल में मिला था। आकांक्षा भोजपुरी फिल्मों के सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। इसी साल वैलेंटाइन्स डे पर आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर समर सिंह के साथ तस्वीर शेयर कर इस रिश्ते का इजहार किया था। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने बेटी की मौत को खुदकुशी नहीं, बल्कि कत्ल बताया है। उन्होंने इस कत्ल के लिए समर सिंह को जिम्मेदार बताया है।

ये भी पढ़ें-

Adipurush Poster: ‘आदिपुरुष’ के नए पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के लुक पर उठे सवाल

2024 लोकसभा चुनाव में विपक्ष की भूमिका पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान-” सबको एक होना होगा “

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन