July 27, 2024
  • होम
  • Akanksha Dubey: निधन के पहले आकांक्षा दुबे ने अक्षरा सिंह को भेजा था मैसेज, किया था यह सवाल

Akanksha Dubey: निधन के पहले आकांक्षा दुबे ने अक्षरा सिंह को भेजा था मैसेज, किया था यह सवाल

  • WRITTEN BY: Noreen Ahmed
  • LAST UPDATED : March 27, 2023, 9:33 am IST

मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने होटल में देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं एक्ट्रेस का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। अभिनेत्री ने ये कदम क्यों उठाया इस बात का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में दुख का माहौल छा गया है।

 

मौत से पहले अक्षरा को किया था मैसेज

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के निधन के बाद से अभिनेत्री अक्षरा सिंह गहरे सदमे में हैं। एक्ट्रेस के इस कदम से उन्हें सदमा पंहुचा है। एक्ट्रेस अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर आकांक्षा दुबे को याद किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘क्या लिखूं क्या कहूं अब तक कुछ समझ नहीं आ रहा। कल का आया तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में…मुझे अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वही एक साहसी लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक अच्छी जिदंगी देने की सोच रखी थी।’ एक्ट्रेस ने आगे लिखा ‘लड़कियों अब भी समय है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में अवश्य सोचो।”

Akanksha dubey suicide Amrapali Dubey did a painful post | Akanksha dubey suicide: आम्रपाली दुबे ने किया दर्द भरा पोस्ट, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात | Patrika News

आकांक्षा दुबे की मौत पर भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ”मुझे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर फोटो सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।”

सदमे में एक्ट्रेस रानी चटर्जी

आम्रपाली से रानी चटर्जी तक, जानें आकांक्षा दुबे के निधन पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने कैसे किया रिएक्ट

आकांक्षा दुबे के निधन से भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी भी सदमे में हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए दुख जाहिर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ”यह दुखद खबर सुनने के बाद यकीन ही नहीं हुआ, मैं क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा..अपनी जिंदगी को ऐसे गवां देना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे। तुम जिस जगह पर भी हो तुम्हें स्वर्ग का मार्ग प्राप्त हो..यह बेहद दुखद है… ओम शांति।”

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन