July 27, 2024
  • होम
  • रोजाना कीवी खाने से मिल सकते हैं इतने फायदे, जानें किस समय खाना है ज्यादा सही?

रोजाना कीवी खाने से मिल सकते हैं इतने फायदे, जानें किस समय खाना है ज्यादा सही?

  • WRITTEN BY: Sajid Hussain
  • LAST UPDATED : May 26, 2024, 12:55 pm IST

Kiwi Eating Benefits: फलों को अपनी दिनचर्या में खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, फल में पोषक तत्वों की भरमार होती है जो हमें स्वस्थ्य रखने में मदद करते हैं। वहीं कुछ फल ऐसे भी हैं जिन्हें पोषक तत्वों का पिटारा कहा जाता है। इनी फलों में से एक है स्वाद में खट्टी मीठी लगने वाली कीवी का फल। इस फल की खास बात ये है कि आप इसे छिलके सहित और छिलका हटाकर दोनों तरीके से खा सकते हैं। इसका खट्टा मीठा स्वाद ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपको पता हैं स्वाद में खट्टी मीठी लगने वाली कीवी आपका कई गंभीर बीमारियों से बचाव करती है।

रोज कीवी खाने के क्या है फायदे?

कीवी में पोटैशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही कीवी में कैलोरी बहुत ही कम होती है इसलिए जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए यह फल अमृत के बराबर है। चलिए आपको बता दें कि किन बीमारियों से बचाने में कीवी मदद करती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने में

आंखों को रोशनी बढ़ाने के लिए कीवी का फल बेहद फायदेमंद है। अगर आप रोजाना अपनी डाइट में कीवी शामिल कर लेगें तो आपको धुंधलेपन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

स्ट्रांग इम्यूनिटी

जिन लोगों की रोग प्रतिरोधकता कमजोर होती है उन्हें रोज अपनी डाइट में एक समय कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। कीवी में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काम आता है।

कब्ज की समस्या से रहे दूर

अगर आप कब्ज, अपच, पेट दर्द जैसी बीमारियों से जूझते हैं तो रोज अपनी डाइट में कीवी को शामिल करें। कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप रोजाना 2-3 कीवी जरूर खाएं।

आपके हार्ट को रखे हेल्दी

कीवी को रोजाना खाने से आपका दिल लंबे समय तक स्वस्थ बना रहता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे फाइबर और पोटैशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं और धमनियों को मजबूत बनाने में भी भूमिका अदा करते हैं।

किस समय खाएं कीवी?

कीवी खाने का सबसे अच्छा वक्त सुबह का है। कीवी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं जो आपकी स्वास्थय की बेहतरीन देखभाल करते हैं। आप इसका सेवन खाली पेट भी कर सकते हैं। हालांकि, खाली पेट खट्टा फल खाने से आपको एसिडिटी की प्रोब्लम हो सकती है तो इसे खाली पेट खाने की जगह कुछ नाश्ता कर के इसका सेवन करें।

also read

Alert: नेविगेशन के लिए गूगल मैप्स के अलावा ये 5 एप है बेहद कमाल के, क्या आप जानते है इसके बारे में

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन