July 27, 2024
  • होम
  • क्या माँ बनने के लिहाज़ से 30 साल की उम्र होती है परफेक्ट? जानिए यहाँ

क्या माँ बनने के लिहाज़ से 30 साल की उम्र होती है परफेक्ट? जानिए यहाँ

  • WRITTEN BY: Amisha Singh
  • LAST UPDATED : January 31, 2023, 8:10 pm IST

नई दिल्ली: किसी भी महिला के लिए माँ बनने से सुखद अहसास शायद ही कुछ और होता हो। लेकिन आजकल के समय में ये देखा गया है कि काफी सारी महिलाओं का ऐसा मानना होता है कि 30-40 साल से ज़्यादा उम्र हो जाने के बाद माँ बनने में परेशानी आने लगती है। आज हम आपको इनख़बर के लाइफस्टाइल के ब्लॉग में कुछ प्रग्नेंसी टिप्स (Pregnancy Tips) बताएंगे जो आपको उम्र और माँ बनने के फैसले में काफी मदद करेंगे…

 

➨ किस उम्र में बच्चा पैदा करना सही?

कुछ लोग बच्चा पैदा करने के लिए 20 साल को सही उम्र मानते हैं, जबकि कई लोग 30 के बाद बच्चे पैदा करना सबसे अच्छा मानते हैं। शादी करने और बच्चे पैदा करने की सही उम्र को लेकर काफी लंबे समय से बहस चल रही है। हर कोई इसके बारे में अलग तरह से सोचता है। अब सवाल उठता है कि क्या वाकई उम्र और बच्चे पैदा करने के बीच गहरा संबंध है। क्या 30-40 साल से ऊपर की महिला बच्चे पैदा नहीं कर सकती? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें।

 

➨ कंसीव करने की नहीं है कोई फिक्स उम्र

आपकी जानकरी के लिए बता दें, बच्चा पैदा करने की कोई परफेक्ट उम्र नहीं होती, जो सभी के लिए एक जैसी हो। यह उम्र सभी के लिए अलग-अलग हो सकती है। महिलाएँ आमतौर पर Teenage यानि कि पीरियड्स शुरू होने से लेकर मेनोपॉज (Menopause) तक बच्चे पैदा करने में सक्षम होती है। ये सभी चीजें काफी हद तक लोगों की सेहत पर निर्भर करती हैं। कुछ महिलाओं की फर्टिलिटी लंबे समय तक अच्छी रहती है, तो कुछ लोग कम उम्र में ही अपनी फर्टिलिटी खो देती हैं।

 

➨ ऑवल्यूशन का ध्यान रखें

आपको बता दें कि कंसीव करने का सबसे ज्यादा संभावित समय ऑवल्यूशन का होता है। वैसे तो आप पूरे महीने में किसी भी दिन प्रेग्नेंट हो सकती हैं। ऐसे में वो महिलाऐं जिन्हें प्रेग्नेंसी नहीं हो रही हैं वो ऑवल्यूशन के समय इंटरकोर्स कर सकती हैं। इन दिनों में प्रेग्नेंसी के सबसे ज्यादा चांस होते हैं।

 

➨ ऑवल्यूशन के दिन

• आपके पीरियड्स जिस दिन पूरी तरह से ख़त्म हो जाते हैं उसके 11 दिन बाद आपका ऑवल्यूशन शुरू हो जाता है। यानी कि आपकी ओवरी फर्टिलाइज़ होने के लिए एग रिलीज करने लगती हैं।

• आमतौर पर ऑवल्यूशन एक हफ्ते से लेकर 10 दिन तक का होता हैं। यानि पीरियड्स खत्म होने के 11दिन से 21 दिन के बीचा का समय प्रेग्नेंट होने के लिहाज से सबसे सही समय माना जाता हैं.

• इसके अलावा एक खास बात ये है कि ऑवल्यूशन के शुरू के दिनों में एग सबसे अच्छी क्वालिटी में रिलीज होते हैं। यानी कि अगर ऑवल्यूशन के शुरुआती में सेक्स किया जाए तो प्रेग्नेंसी के चांस सौ प्रतिशत तक बढ़ जाते है।

 

➨ कैसे पहचाने ऑवल्यूशन?

अब आप सोच रहीं होंगी कि सिर्फ दिन मालूम चलने से हम ऑवल्यूशन को कैसे पहचानेंगी। तो परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आइये जल्दी से ऑवल्यूशन के लक्षणों के बारे में भी जान लेते हैं।

• आपके ब्रेस्ट काफी कोमलता महसूस होने लगती हैं.

• लोअर बेली में हल्का-सा मीठा दर्द का अनुभव

• सेक्स करने की ज्यादा इच्छा होने लगती है.

• व्हाइट डिस्चार्ज का आना

• सर्विक्स का नरम होकर खुल जाना

 

तो ये थे ऑवल्यूशन के कुछ आम लक्षण। इन लक्षणों को कोई भी महिला आराम से पहचान सकती है। ऐसे में अगर आप इन्हें पहचानकर यह जान लें कि प्रेग्नेंसी करने का सही समय क्या है तो आपकी माँ बनने की ख्वाइश जल्दी ही पूरी हो सकती है।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और आम जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इनख़बर इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

यह भी पढ़ें

 

मुल्तानी मिट्टी से धोएं बाल, एक ही बार में हो जाएंगे मुलायम व बेहद ख़ूबसूरत

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक

 

 

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन